Aligarh
गुरु के रूप में जिलाधिकारी ने सिखाये योगासन, योग की बारीकियों से डीएम ने कराया अवगत:
अलीगढ़। अमृत योग सप्ताह (दिनांक 14 जून से 20 जून) के तहत रामघाट रोड स्थित अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में आज डीएम अलीगढ़ श्री इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस योग शिविर में जिला स्तरीय अधिकारी व जन-सामान्य एकत्रित हुए और डीएम श्री सिंह ने स्वयं ही योग शिक्षक बन उन्होंने विभिन्न प्रकार के योगासन और योग की बारीकियों को सिखाया। 01 घंटे के इस योग शिविर में डीएम श्री सिंह ने कहा कि योग को प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। योग से बहुत सारे शारीरिक कष्ट दूर होते हैं और आप व आपका शरीर एकदम स्वस्थ रहता है।
योग शिविर के पश्चात डीएम श्री सिंह ने पूरे स्टेडियम का भ्रमण किया और लोगों व बच्चों के द्वारा वहां खेले जा रहे खेलकूद, क्रिकेट आदि का भी आंनद उठाया। स्टेडिम में डीएम श्री सिंह जब लोगों के बीच पहुंचे तो सभी ने उनका स्वागत किया और आभार जताया।
06/16/2022 06:20 AM