Aligarh
अलीगढ़ साइबर टीम के द्वारा जनता इंटर कॉलेज छैरत में जागरूकता अभियान चलाया गया:
अलीगढ़। गृहमंत्रालय के निर्देशानुसार सभी जनपदों में साइवर ठगी से बचने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, आज थानां जवां क्षेत्र के क्षेरत कस्बे के जनता इंटर कॉलेज में आज साइवर जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक कर लोगो को व कॉलेज के छात्र-छत्राओं को ऑनलाइन व कॉलिंग ठगी से बचने के अनेको तरीके बताए व उनको जागरूक भी किया गया।लेकिन जागरूकता अभियान से पहले कार्यक्रम में शामिल क्षेत्राधिकारी तृतीय श्वेताभ पांडेय द्वारा वृक्षारोपण किया गया और माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वल कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई जिसमे शामिल बाहर से आये गायकार व कलाकार ने अपनी कलाकारी के माध्यम से लोगो को साइवर ठगी से जागरूक रहने के लिए अलग-अलग कलाकारी कर लोगो को बताया कि ऑनलाइन ठगी से बचे और सतर्क रहें वही कॉलेज के छात्रों ने भी इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया इस मौके अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की टीम ने नुक्कड़ नाटक के जरिये लोगो बताया कि आप ऑनलाइन ठगी व नोकरी के नाम पर ठगी करने वालो से सावधान रहें वही साइवर क्राइम की टीम ने लोगो को बताया कि उनके पास आये दिन इस तरह के केस आ रहे है जिसमे की पीड़ित अपना ओटीपी नम्बर शेयर करते है और उन्हें जानकारी नही होती है जिसके बाद उनके खाते से पैसे कट जाते है जिसके बाद वह बैंक जाते और उन्हें साइवर क्राइम थानां भेज दिया जाता जिसके बाद हम कानूनी कार्यवाही कर जल्द से जल्द उसके पैसे खाते में वापस करवा देते है तो हम वही लोगो यही जागरूक करते है कि वह ऐसी फर्जी काल या एसएमएस से बचे और इन्हें इग्नोर करे ।
वही साइवर सेल प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज गृहमंत्रालय भारत सरकार की तरफ से साइवर जागरूकता अभियान नुक्कड़ नाटक वाद-विवाद प्रतियोगिता जे आम जनमानस को जागरूक करने के लिए आज अलीगढ़ के थानां जवां के छैरत स्थित जनता इंटर कॉलेज में लोगो और कॉलेज के छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया और उन्हें बताया गया कि कोई भी कॉल आने पर अपना बैंक खाता नम्बर या ओटीपी ना बताये अगर ऐसा हो जाता है तो तुरंत अपने बैंक जाये या 1930 पर फोन कर सूचना दे और अपने बैंक खाते का विवरण लेकर साइवर क्राइम थानां आये इससे उसकी शिकायत दर्ज करने के बाद कुछ ही दिनों में उसका पैसा वापस करा दिया जाता है वही उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जबसे हमने साइवर जागरूकता अभियान चलाया है तब से लोग जागरूक हो रहे है और ऑनलाइन फ्रॉड के मामले भी अब कम होते जा रहे है।
06/08/2022 11:52 AM


















