लखनऊ/ अलीगढ़। यूपी में मंगलवार को एक बार फिर से तबादला का दौर चालू हो गया। प्रदेश के 21 आईएएस अफसरों के तबादले किये गये हैं। अलीगढ़ डीएम आईएएस सेल्वा कुमारी जे. को बरेली मंडल का कमिश्नर बनाया गया है। अलीगढ़ के नए डीएम के रूप में बलिया से इंद्र विक्रम सिंह को भेजा गया है। वह पूर्व में अलीगढ़ में एडीएम वित्त के पद पर रहे हैं।