India
सम्मेद शिखर पर्वत को पवित्र तीर्थ घोषित करने की मांग:
दिल्ली में जंतर मंतर पर सम्पूर्ण देश की जैन समाज द्वारा सम्मेद शिखर को बचाने के लिए विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में देशभर से महिलाएं, पुरुष,युवा व बच्चें पहुंचे|सौरभ जैन ने बताया कि सम्मेद शिखर 20 तीर्थंकरो और करोड़ों करोड़ों मुनियों की मोक्ष भूमि है। सम्मेद शिखर पर्वत पर झारखंड सरकार ने मत्स्य पालन और अभयारण्य खोलने की अनुमति दी थी, इस परम पवित्र भूमि को अभयारण्य और पर्यटन स्थल बनने से रोकने के लिए विशाल विरोध सभा जंतर मंतर दिल्ली में किया गया, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। अगर झारखंड सरकार इस पर सुनवाई नहीं करती है तो पूरे देश में इसका विरोध किया जाएगा। और लोगों से कहा गया कि आप भी अपने अपने क्षेत्रों में शांतिपूर्ण रैली निकालकर प्रधानमंत्री जी के नाम ज्ञापन देकर अपने शाश्वत तीर्थक्षेत्र सम्मेद शिखर जी को पवित्र तीर्थ क्षेत्र घोषित करने की मांग करते हुए वहां पर बनने जा रहे वन जीव अभयारण्य का विरोध करें|अंबाह से अंकित ,तनु जैन ने कहा कि जब तक सम्मेद शिखर जी है तब तक जैन धर्म का अस्तित्व है सभी सम्मेद शिखर जी को बचाने के लिए आगे आएं| देर ना हो जाए कहीं सम्मेद शिखर भी ना बन जाए दुजा गिरनार|
06/06/2022 10:56 AM