Aligarh
गडरिया धनगर समाज समिति हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर के पदाधिकारियों- सदस्यों की मीटिंग आपरेटिंग क्लब में समपन्न:
अलीगढ़। गडरिया धनगर समाज समिति हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की मीटिंग आपरेटिंग क्लब मे हुई जिसमे मुख्य अतिथि इन्जीनियर ब्रजकिशोर पाल सहायक अभियंता ने दीपक जलाकर पूजन किया एवं माल्यार्पण कर राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई, जिसकी अध्यक्षता राजाराम एवं संचालन मुख्य संरक्षक इन्जीनियर दुर्गपालसिह ने किया। जिसमें पदाधिकारियों ने कहा कि आज 31 मई 2022 को राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की 297 वीं जयंती हर वर्ष की भाँति धूमधाम से मनाई.
समिति के पदाधिकारियो ने परियोजना से स्थानांतरण होने पर समिति के मन्त्री इन्जीनियर जितेंद्र कुमार पाल एवं परियोजना पर न्यू ज्वाइनिंग करने पर इन्जीनियर ब्रजकिशोर पाल सहायक अभियंता,इन्जीनियर आकाश कुमार पाल,इन्दयाराम को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।मुख्य संरक्षक इन्जीनियर दुर्गपालसिह ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर ने अपने कार्यकाल मे अनेकानेक कार्य किए जिसमे वाराणसी का काशी विश्वनाथ मन्दिर, कुए ,स्कूल, भवन आदि गरीबो के लिए अनेक कार्य किए।हमे समाज के बच्चो की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए जिससे समाज उन्नति की ओर बढे.
सभी ने मिलकर अल्पाहार किया।जिसमें मुख्य संरक्षक दुर्ग पाल सिंह , संरक्षक देवेंद्र सिंह , अध्यक्ष राजाराम, कार्यवाहक अध्यक्ष भगवान सहाय, अतिरिक्त मंत्री रविंद्र कुमार, उप कोषाध्यक्ष ओमवीर सिंह, इंजीनियर विनोद कुमार, रमेश पाल, इंजीनियर पवन कुमार, इंजीनियर ब्रजकिशोर पाल, इन्जीनियर शैलेन्द्र कुमार पाल, इन्जीनियर आकाश कुमार पाल, यतेन्द्र कुमार, मुकेश कुमार, शैलेन्द्र कुमार, छोटेलाल, मोनू बघेल, रामशंकर पाल, रामबाबू, महेश कुमार, राजपाल सिंह, सतीश चंद्र, कृष्णा देवी,चंचल कुमारी, प्रशान्त कुमार, कुनाल कुमार, अनुराग, चरनसिंह, राजकुमार, निशा, महक, प्रिन्स आदि सम्मिलित हुए।
05/31/2022 02:18 PM