Aligarh
महापौर मोहम्मद फुरकान ने शहर के विभिन्न इलाकों में निरक्षण किया: संबंधित अधिकारियों को मौके से निस्तारण के आदेश दिये।
अलीगढ़। सोमवार को महापौर मोहम्मद फुरकान द्वारा गूलर रोड, दिल्ली गेट, खेर रोड, शाह जमाल, हड्डी गोदाम, गोंडा रोड आदि क्षेत्र का दौरा किया गया।
जिसमें सफाई व्यवस्था, पथ प्रकाश व्यवस्था, निर्माण व्यवस्था से संबंधित निरीक्षण किया गया। साथ में साथ में अधिशासी अभियंता अशोक भाटी, क्षेत्रीय अवर अभियंता अमरीश वर्मा व संजय नंदा, क्षेत्रीय पार्षद मोहम्मद अकरम एवं पार्षद मुराद बच्चन, हारून जग्गी, मोहम्मद शकील, नदीम खान व क्षेत्रीय नागरिक अच्छे मियां आदि लोग उपस्थित थे।
05/31/2022 01:31 PM