Aligarh
मेयर मोहम्मद फुरकान साहब के कार्यकाल में अलीगढ़ की आवाम के लिए 10 सराहनीय काम:
अलीगढ़। कोरोना की जंग जीतने के बाद महापौर मोहम्मद फुरकान ने अपने कार्यकाल में सैकड़ों विकास कार्य करके जनता को सौगात दी है। उसी कड़ी में कुछ अहम कार्य इस प्रकार हैं:-
1) उनके द्वारा उनकी अध्यक्षता में गठित 14 वें वित्त आयोग की निधि से अलीगढ़ में कोरोना से निपटने के लिए 1.5 करोड़ रूपये दिए गए जिससे ज़िले के अलीगढ़ में मरीजों का बेहतर उपचार हो सका ।
2) अलीगढ़ की आवाम को किए हुए अपने वादे के तहत माननीय महापौर मोहम्मद फुरकान साहब ने 15वे वित्त आयोग की निधि से जिसके वो अध्यक्ष हैं उससे 1 करोड़ रूपये की लागत से मेडिकल रोड का निर्माण करवाया जिससे मरीजों और तीमारदारों को भारी राहत मिली ।
3) NH 93 पे स्थित अलीगढ़ कठपुले से अनूपशहर रोड तक का क्षतिग्रस्त मार्ग लगातार NHAI और PWD को पत्र लिख कर और दबाव बना कर निर्माण करवाया ।
4) जनहित में और अपने अलीगढ़ की आम आवाम की मांग को सर्वोपरि रखते हुए माननीय मेयर मोहम्मद फ़ुरकान साहब ने 24/09/2022 नगर निगम बोर्ड अधिवेशन में आम जनता पर लग रहा यूज़र चार्ज को हटाने का प्रस्ताव पास किया जिससे आम जन को और खास तौर पर व्यापारी वर्ग को भारी राहत मिली ।
5) आमजन की मांग पर दोधपुर से केला नगर जाने वाला शहर का प्रमुख मार्ग जहां पहले रोज़ घंटों जाम लगता था उसे चौड़ा करवाकर उसका निर्माण कार्य ।
6) गंगा जमुनी तहज़ीब की मिसाल पेश करते हुए मेयर साहब ने शहर की प्रमुख हेरिटेज साईट जैसे जामा मस्जिद, अचल ताल, घंटाघर के ब्यूटीफिकेशन और सौंदरीयकरण करवाने का निर्णय लिया जिसका काम लगातार चल रहा है ।
7) आगे कभी अलीगढ़ में बारिश में पानी ना भरे इसके लिए उनके प्रयासों द्वारा लगातार जल निकास के लिए अलीगढ़ ड्रेनेज सिस्टम में सुधार हो रहा है, जगह जगह शहर में नाली निर्माण और नई पाइप लाइन्स डाली जा रही है । यह बड़ा काम है और अलीगढ़ को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए पहला कदम है जो आज तक और किसी मेयर या जन प्रतिनिधि ने नही लिया । यह धीरे धीरे हो रहा है क्योंकि एक साथ पूरे शहर को नहीं खोदा जा सकता ।
8) शहर के प्रमुख चौराहों और गोल चक्करों का बड़े शहरों की तरह सौंदरीयकरण एवं निर्माण कार्य ।
9) लाल दिग्गी स्थित मॉडर्न टेक्नोलॉजी और इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ बन रहा अलीगढ़ हैबिटेट सेंटर जो आगे जाकर आम जन को बेहतर सुविधाओं को उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगा और शहर की बेहतर गवर्नेंस में भी मदद करेगा ।
10 ) शहर के आम जन के लिए जगह जगह मूल सुविधाऐं जैसे वॉटर कूलर्स, वॉटर ATMs, शौचालय खास तोर पर हमारी माताओं और बहनों के लिए पिंक टॉयलेट का निर्माण ।
इसके अलावा, अभी तक मेयर साहब द्वारा शहर के हर वार्ड में कई सौ करोड़ों रूपये के 1000 से अधिक निर्माण कार्य जैसे इंटरलॉकिंग का काम, सड़क एव नाली निर्माण कार्य कराया गया है जिसकी लिस्ट अगर आप चाहें तो आपको उपलब्ध कराई जा सकती है । मेयर साहब ने विपरीत माहौल में भी अलीगढ़ के लिए बहुत काम किया है और लगातार कर रहे हैं बस फ़ालतू दिखावा नहीं किया ।
05/25/2022 08:20 AM


















