Aligarh
अलीगढ़ पुलिस ने 04.46 कुन्तल गांजा, दो मोबाइल फोन, 2100 ₹ व मारूती अल्टो कार सहित युवक दबोचा: एसपी ग्रामीण शुभम पटेल IPS ने किया खुलासा।
अलीगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ के आदेश से जनपद मे अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी इगलास के कुशल पर्यवेक्षण में एस ० टी ० एफ ० उ ० प्र ० लखनऊ के पुलिस उपाधीक्षक श्री लालप्रताप सिंह की टीम के द्वारा अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी ।
दिनांक 19/05/2021 को मुख्यालय लखनऊ से अभिसूचना के आधार पर दिनांक 20.05.2022 को क्षेत्राधिकारी इगलास श्री राघवेन्द्र सिंह व उ 0 नि 0 आदित्य कुमार सिंह मय हमराह HC सुनील कुमार सिंह HC विनोद सिंह का ० विशाल गुप्ता मय सरकारी वाहन सफारी UP 32BG4487 मय चालक HC नागेश मिश्रा तथा थाना गोण्डा सें एस ० एस ० आई ० श्री जनमेद सिंह , उ 0 नि 0 श्री अतुल कुमार , का 0 1339 दीपक चपराणा , का 0 1317 कुलदीप फौजदार व का 0 2677 सचिन मलिक के मय गाडी सरकारी वाहन संख्या यूपी 81 एजी 0770 के मय चालक हे ० का ० अनिल कुमार के रवाना होकर मुखबिर खास की सूचना पर थाना गौण्डा के ग्राम भडीरा के रहने वाले कोसा सिंह उर्फ कौशल के ट्यूवैल पर अवैध मादक पदार्थ गाँजा रखा हुआ है ।
जिसकी खरीद एवं बिक्री के लिये आने वाले लोगों की सूचना पर तत्पर्तता से कार्यवाही करते हुए खरीद करने वाले क्रेता अभि ० सोनू कुमार पुत्र जयपाल सिंह निवासी केसी नगला पोस्ट उतवारा थाना खैर जनपद अलीगढ को मय 04.46 कुन्तल गांजा, दो मोबाइल फोन तथा रूपया 2100 व कार मारूती अल्टो न० UP81CW5397 बरामद की गयी। पकडे गये व्यक्ति से पूछताछ पर बताया कि मेरी कोसा उर्फ कौशल से फोन पर बात हुइ कौशल ने मुझे टयुबैल पर बुलाया वहाँ पर राकेश उर्फ गुड्डू पुत्र बिजेन्द्र सिंह जाट निवासी ग्राम भडीरा थाना गौण्डा अलीगढ से गांजे की खरीद फरोख्त कर रहा था जो कि पुलिस को देख कर भाग गया ।
इससे पहले भी मैं कोसा सिंह उर्फ कौशल पुत्र लक्ष्मण निवासी भडीरा थाना गोण्डा अलीगढ से गांजे की खरीद फरोख्त कर बेचता था । इस सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु 0 अ 0 स 0 128/22 धारा 8/20 NDPS ACT बनाम सोनू आदि 03 नफर पंजीकृत किया गया । मौके से गिरफ्तारी अभियुक्त सोनू कुमार उपरोक्त को मा ० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त गण सोनू कुमार पुत्र जयपाल सिंह निवासी केसी नगला पोस्ट उतवारा थाना खैर जनपद अलीगढ़।
भागे हुये अभियुक्त:-
1- कोसा सिंह उर्फ कौशल जाट पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी भडीरा थाना गोण्डा जिला अलीगढ़।
2- राकेश उर्फ गुड्डू पुत्र बिजेन्द्र सिंह जाट निवासी ग्राम भडीरा थाना गौण्डा अलीगढ।
अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास:-
1- सोनू कुमार पुत्र जयपाल सिंह निवासी केसी नगला पोस्ट उतवारा थाना खैर जनपद अलीगढ मु 0 अ 0 सं 0 128/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना गोण्डा जनपद अलीगढ ।
2- कोसा सिंह उर्फ कौशल जाट पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी भडीरा थाना गोण्डा जिला अलीगढ पर मु 0 अ 0 सं 0 128/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना गोण्डा जनपद अलीगढ ।
3- राकेश उर्फ गुड्डू पुत्र बिजेन्द्र सिंह जाट निवासी ग्राम भडीरा थाना गौण्डा अलीगढ पर मु 0 अ 0 सं 0 128/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना गोण्डा जनपद अलीगढ ।
बरामदगी का विवरणद:-
1. गांजा 04.46 कुन्तल
2. दो मोबाइल फोन
3. मारूती अल्टो कार न ० UP81CW5397 4. रूपया 2100 ।
गिरफ्तार करने वाली संयुक्त टीम
1- क्षेत्राधिकारी इगलास श्री राघवेन्द्र सिंह 2- एस ० एस ० आई ० श्री जनमेद सिंह, थाना गोण्डा जिला अलीगढ़।
3- उ 0 नि 0 श्री अतुल कुमार , थाना गोण्डा जिला अलीगढ़।
4- का 0 1339 दीपक चपराणा , थाना गोण्डा जिला अलीगढ़।
5- का 0 1317 कुलदीप फौजदार थाना गोण्डा जिला अलीगढ़।
6- का 0 2677 सचिन मलिक थाना गोण्डा जिला अलीगढ़।
7- चालक कानि ० अनिल कुमार वाहन संख्या यूपी 81 एजी 0770 थाना गोण्डा जिला अलीगढ़।
एस०टी०एफ० टीम:-
8- उ 0 नि 0 आदित्य कुमार सिंह एस०टी०एफ० उ०प्र ० लखनऊ।
9- हमराह HC सुनील कुमार सिंह एस ० टी ० एफ ० उ ० प्र ० लखनऊ।
10 HC विनोद सिंह एस 0 टी 0 एफ 0 उ ० प्र ० लखनऊ ।
11 का ० विशाल गुप्ता एस ० टी ० एफ ० उ ० प्र ० लखनऊ।
12 मय सरकारी वाहन सफारी UP 32BG4487 एस 0 टी 0 एफ 0 उ 0 प्र 0 लखनऊ।
13 चालक HC नागेश मिश्रा एस 0 टी 0 एफ 0 उ 0 प्र 0 लखनऊ गिरफ्तारी का स्थान - कोसा सिंह उर्फ कौशल का ट्यूवेल - ग्राम भडीरा थान गोण्डा जिला अलीगढ़।
05/21/2022 05:36 PM


















