Aligarh
आरपीएफ व जीआरपी अलीगढ़ द्वारा संयुक्त रुप से अभियान चलाते हुए नशीले पाउडर के साथ एक व्यक्ति को पकड़कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत कार्रवाई किए जाने संबंध में:
अलीगढ़। आज दिनांक 18.5.22 को रेल सुरक्षा बल पोस्ट अलीगढ़ के सहायक उपनिरीक्षक रणवीर सिंह व हेड कांस्टेबल विनय कुमार कांस्टेबल रवि मीणा वह जीआरपी उप निरीक्षक प्रहलाद सिंह हेड कांस्टेबल 957 शहजाद व हेड कांस्टेबल 452 मनोज कुमार के साथ रोकथाम जुर्म जरायम वे चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वस्तु गस्त मैं मामूर रहते हुए समय 9:10 बजे रवाना होकर रेलवे स्टेशन अलीगढ़ के प्लेटफार्म नंबर 7 की तरफ नव निर्माण बिल्डिंग के सर्कुलेटिंग एरिया में एक व्यक्ति को शक की हालत में समय 9:35 बजे पकड़ा पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी में मैं 125 ग्राम नशीला पाउडर अल्प्राजोलम सफेद रंग का बरामद हुआ मौके पर ही जीआरपी द्वारा कार्रवाई करने के उपरांत जीआरपी थाना अलीगढ़ पर लाकर उक्त पकड़े गए व्यक्ति नाजिम उर्फ भूरा पुत्र दिलशाद निवासी जयपाल चौक सहीद नगर थाना साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 31/22 अंतर्गत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट दिनांक 18.5.22 को पंजीकृत किया गया है अभियुक्त का नाम व पता नाजिम उर्फ भूरा पुत्र दिलशाद निवासी जयपाल चौक सहीद नगर थान साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद
बरामदगी का विवरण :- 125 ग्राम नशीला पाउडर एल प्राजोलम
पंजीकृत अभियोग:- मुकदमा अपराध संख्या -31/22 अंतर्गत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पूछताछ का विवरण :- पूछताछ के दौरान अभियुक्त नाजिम उर्फ भूरा ने बताया कि मैं आए दिन प्लेटफार्म व ट्रेनों से यात्रा कर रहे यात्रियों के खाने के सामान में नशीला पाउडर मिलाकर यात्रियों को नशे में कर उनके सामान को चोरी वह लूट लेता हूं किसी लूटपाट के सामान से ही मैं अपना घर वह शौक पूरे करता हूं लेकिन आज अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर मुझे नशीले पाउडर के साथ पकड़ लिया गया
गिरफ्तार करने वाली टीम;-
(1) निरीक्षक सुबोध कुमार थाना जीआरपी अलीगढ़ जंक्शन
(2) उप निरीक्षक प्रहलाद सिंह थाना जीआरपी अलीगढ़ जंक्शन (3 ) एएसआई रणवीर सिंह थाना आरपीएफ अलीगढ़ जंक्शन
(4) हेड कांस्टेबल 452 मनोज कुमार थाना जीआरपी अलीगढ़ जंक्शन
(5) हेड कांस्टेबल 957 शहजाद थाना जीआरपी अलीगढ़
(6)हेड कांस्टेबल विनय कुमार थाना आरपीएफ अलीगढ़ जंक्शन (7) कांस्टेबल रवि कुमार मीणा थाना आरपीएफ अलीगढ़ जंक्शन
अपराधिक इतिहास:-
(1) मुकदमा अपराध संख्या 155/19 धारा -21/22 एनडीपीएस एक्ट थाना जीआरपी अलीगढ़
(2)मुकदमा अपराध संख्या 135 /17 धारा 411 आईपीसी व109 सीआरपीसी थाना बन्नादेवी अलीगढ़
(3) मुकदमा अपराध संख्या 19/19 धारा -21/22 एनडीपीएस एक्ट थाना जीआरपी अलीगढ़ जंक्शन
(4) मुकदमा अपराध संख्या 215/18 धारा 379 /411 आईपीसी थाना गांधी पार्क जनपद अलीगढ़
(5) मुकदमा संख्या 306/18 धारा-21/22 एनडीपीएस एक्ट थाना गांधी पार्क जनपद अलीगढ़ (6)मुकदमा संख्या 96/19 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट थाना जीआरपी अलीगढ़ जंक्शन
(7) मुकदमा अपराध संख्या 97/19 धारा 411 आईपीसी थाना जीआरपी अलीगढ़ जंक्शन ।
05/18/2022 03:38 PM


















