Aligarh
प्रतिष्ठा IAS अकादमी के डायरेक्टर डी आर यादव जिला कारागार अलीगढ़ पहुंचे: प्रेणादायक व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया।
अलीगढ़। टिंकू यादव।
आज दिनांक 14.05.2022 को अपराह्न जिला कारागार अलीगढ़ के प्रांगण में प्रतिष्ठा I A S अकादमी , अलीगढ़ के डायरेक्टर श्री डी आर यादव द्वारा प्रेणादायक व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शीर्षक था "..सफलता कभी अंतिम नही होती है (जिंदगी न मिलेगी दोबारा )"
कार्यक्रम में प्रतिष्ठा I A S अकादमी के डायरेक्टर श्री डी आर यादव के अतिरिक्त श्री दिनेश सिंह, श्री चंद्रमा यादव, श्री देव सिंह यादव, श्री पवनकांत लोधी द्वारा भी प्रतिभाग किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत श्री दिनेश सिंह द्वारा की गई , श्री सिंह द्वारा अपने उदबोधन में कहा गया कि ...चाहे कैसी भी परिस्थिति हो आदमी को हार नही माननी चाहिए ।श्री डी आर यादव जी द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि आदमी की सफलता के रास्ते कभी बन्द नही होते हैं, निरंतर प्रयास करते रहने से सफलता अवश्यम्भावी है।उनके द्वारा जीवन मे सफलता पाने के लिए शिक्षा को हथियार बनाने का सूत्र दिया गया, साथ ही सभी बंदियों से कारागार से छूटने के बाद एक अच्छा इंसान बनकर समाज के लिए कुछ करने का आवाह्न किया गया।
कार्यक्रम के अंत मे प्रभारी वरिष्ठ अधीक्षक/ जेलर श्री पी. के. सिंह द्वारा प्रतिष्ठा I A S अकादमी के डायरेक्टर श्री डी आर यादव जी एवं उनकी टीम के सदस्यों के प्रति धन्यवाद व आभार व्यक्त किया गया तथा सभी बंदियों से किसी भी परिस्थिति में निराश न होने तथा कार्यक्रम में व्यक्त किये गए प्रेणादायक विचारो से सीख लेने का आवाहन किया गया। उक्त कार्यक्रम में डिप्टी जेलर श्री सुरेश कुमार , श्री प्रिय कुमार मिश्र , श्री राजेश कुमार राय , श्री आफताब अंसारी तथा फार्मासिस्ट श्री दिनेश वर्मा भी उपस्थित रहे।
05/14/2022 05:16 PM