Aligarh
जिला कारागार अलीगढ़ में भावुक माहौल में मनाया गया मातृ दिवस:
अलीगढ़। टिंकू यादव। जिला कारागार अलीगढ़ में बेहद भावुक माहौल में मनाया गया मातृ दिवस। इस अवसर पर प्रभारी वरिष्ठ अधीक्षक/जेलर श्री पी.के. सिंह द्वारा जेल में निरुद्ध ऐसी सभी महिलायें जिनके बच्चे निरुद्ध हैं को मुख्य कारागार के प्रांगण में एकत्रित किया गया जहां पर जेल प्रशासन द्वारा माताओं को उनके बच्चों से मिलने की विशेष व्यवस्था की गई थी। जेल में निरुद्ध बच्चों के द्वारा अपनी अपनी माताओं की आरती की गई और माताओं ने उन्हें गले लगाकर सर्व मंगल हेतु आशीर्वाद प्रदान किया। माहौल काफी भाव विभोर हो गया जिसकी गवाही बंदियों के आंखों से निकल रहे आंसू स्वयं दे रहे थे। इस अवसर पर उपस्थित बंदी समुदाय को सम्बोधित करते हुए प्रभारी वरिष्ठ अधीक्षक/जेलर श्री सिंह ने मातृ दिवस पर विशेष शुभकामनाएं देते हुए सभी माताओं के शीघ्र ही कारागार से मुक्त होने की शुभकामनाएं दी गई।
भावुक माताओं ने जेल प्रशासन द्वारा मातृदिवस के अवसर पर आयोजित इस अप्रत्याशित विशेष कार्यक्रम के लिए प्रभारी वरिष्ठ अधीक्षक/जेलर श्री सिंह एवं उपस्थित जेल स्टाफ की भूरि भूरि सराहना करते हुए हमेशा खुश रहने की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया गया।
05/09/2022 08:49 AM