Aligarh
कोर्ट से बाहर फैसले के लिए मना करने पर पति ने दोस्तों से कराया गैंगरेप:
अलीगढ़ में एक महिला ने पति पर दोस्तों द्वारा गैंगरेप का आरोप लगाया है. महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है,,,घटना थाना क्वार्सी क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है और महिला अपने पति से अलग रहती है,,, वही कोर्ट में महिला ने भरण पोषण का केश डाला है. जिसकी सुनवाई चल रही है. बताया जा रहा है कि अलग रह रहे पति ने कोर्ट से बाहर फैसले के लिए पत्नी को नगला पटवारी बुलाया था और कोर्ट से केस वापस लेने के लिए दबाव बनाया, वही महिला के मना करने पर पति के दोस्तों ने कार में ही महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. हालांकि पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि महिला जलेसर की रहने वाली है और उसकी शादी अलीगढ़ से मंजूरगढ़ी के रहने वाले अब्दुल सत्तार से हुई थी,वही शादी के बाद विवाद होने पर अब्दुल सत्तार ने पत्नी को घर से निकाल दिया. पत्नी ने अपने और बच्चों के भरण-पोषण के लिए कोर्ट में केस कर रखा है .पीड़ित पत्नी ने बताया कि पिछले 7 सालों से भरण पोषण की लड़ाई लड़ रही हूं. वही पति ने बच्चों के गुजर-बसर करने के लिए भी आर्थिक रूप से कोई मदद नहीं की. पीड़िता की दो बच्चियां है और खर्चे को लेकर कोर्ट में केस की सुनवाई चल रही है. इसी केस के फैसले के लिए पति अब्दुल सत्तार ने महिला को शुक्रवार को नगला पटवारी इलाके में बुलाया था. पति ने आर्थिक रूप से मदद करने के फैसले के नाम पर पत्नी को बुलाया थाय पीडि़ता ने बताया कि पिछले 7 सालों से कोई खर्चा नहीं दिया है. पीडि़ता ने बताया कि कार में तीन लोग थे. जिसमें पति अब्दुल सत्तार के साथ दो लोग और थे. फैसले से मना करने पर पति ने अपने दोस्तों से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया,महिला ने बताया कि गाड़ी को एक बाग में ले गये. जहां पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. महिला ने बताया कि मुझे कोर्ट के जरिए ही फैसला करना था. जब कोर्ट के बाहर फैसला करने से मना किया तो अपने दोस्तों से गलत काम करवाया,हालांकि महिला किसी तरह पुलिस के पास पहुंची और उसने आपबीती बताई. वहीं महिला को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. महिला ने अपने पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. इस मामले में थाना क्वार्सी पुलिस जांच कर रही है।
05/07/2022 06:17 PM


















