Aligarh
अलीगढ़ थाने से चंद कदमों की दूरी पर चोरों ने का आतंक, तीन दुकानों की उखाड़ी छत चोरों ने चटकाए ताले:
अलीगढ़ में शातिर चोरों में अलीगढ़ पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। इसका ताजा अंदाजा इसी से ही लगाया जा सकता है कि थाना टप्पल से चंद कदमों की दूरी पर शातिर चोरों ने देर रात दुकानों के बाहर लगे शटर और दुकानों की छत्तें उखाड़ डाली। दुकानों की छतें उखाड़ कर चोरों ने छत के रास्ते दुकान में प्रवेश करते हुए जमकर उत्पात मचा तीन दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए शातिर चोर थाना टप्पल पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए मौके से फरार हो गए। दुकानदार देर रात दुकानों के ताले बंद करने के बाद सुबह आंखें खुलने के बाद अपनी-अपनी दुकानों पर पहुंचे तो दुकानों के अंदर का नजारा देख दुकानदारों की आंखें फटी की फटी रह गई। तो वही उनके होश उड़ गए। दुकानों में हुई चोरी की सूचना पुलिस को दी गई चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दुकान के शटर और छत उखाड़ कर दुकानों में चोरी करने वाले शातिर चोरों की तलाश में पुलिस जुट गई।
उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना टप्पल थाने से महज चंद कदमों की दूरी पर चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़ दिए गए तो वही चोरों ने दुकानों की छतों को काटकर दुकानों में प्रवेश किया गया। दुकानों के छत उखाड़ कर दुकानों के अंदर दाखिल हुए शातिर चोरों ने दुकानों के अंदर रखे महंगे सामानों पर हाथ साफ करते हुए हजारों की नगदी समेत दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान लेकर फरार हो गए। इस दौरान जब टप्पल थाने से चंद कदमों की दूरी पर चोर जब दुकानों की छतें उखाड़ कर दुकानों में प्रवेश कर जमकर उत्पात मचा रहे थे उस दौरान थाना टप्पल पुलिस गहरी नींद में सो रही थी। बताया जा रहा है कि इलाके में चोरों द्वारा आए दिन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। लेकिन इलाके में बढ़ रही चोरी की वारदात के बाद भी टप्पल पुलिस लोगों के घरों और दुकानों में चोरी करने वाले शातिर चोरों को गिरफ्तार करने की बजाय हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है।ये पुलिस की लापरवाही का ही नतीजा है कि आए दिन शातिर चोर लोगों के घरों और दुकानों को अपना निशाना बनाते हुए चोरी करने का ठिकाना बना रहे हैं। इलाके में अब तक हुई एक भी चोरी का थाना टप्पल पुलिस शातिर चोरों को पकड़ना तो दूर खुलासा तक नहीं कर पाई है। जबकि क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदातें बढ़ रही है। पिछले दिनों भी कई चोरी की घटनाएं क्षेत्र में हुई लेकिन उनमें से एक भी चोरी की घटना पुलिस द्वारा अभी तक नहीं कर पाई है। जिसके चलते क्षेत्रीय व्यापारियों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओ को लेकर रोष व्याप्त है। वहीं क्षेत्रीय लोग भी अब इलाका पुलिस की इस कार्यप्रणाली को लेकर बेहद परेशान हैं। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातें आखिर कब थमेंगी, वहीं व्यापारियों का कहना है कि आखिर हम अपनी दुकानों को किसके भरोसे छोड़ें,जब बंद दुकानों से ताले तोड़कर चोरी हो जाती है और पुलिस हाथ पर हाथ रख कर बैठी रहती है ऐसे में आखिर व्यापारी किस पर भरोसा करेगा, पुलिस द्वारा भी कोई मदद दुकानदारों को नहीं मिल पा रही है।
पीड़ित दुकानदार अभिषेक पाराशर ने अपनी दुकान में हुई चोरी के बाद थाने पहुंचकर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित दुकानदार ने आरोप लगाया कि देर रात वह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया। जब सुबह दुकान पर पहुंचा तो उसकी दुकान की छत उखड़ी हुई मिली और कपड़े की रेडीमेड दुकान के अंदर रखे 40 जोड़े महंगे कपड़े और गल्ले में रखें 8 हजार नगद रुपए समेत दुकान पर अंदर रखा इनवर्टर बैटरी शातिर चोर चुरा कर अपने साथ ले गए। जबकि उसके पड़ोसी दुकानदार जावेद की दुकान की छत को काटकर दुकान में प्रवेश कर लोहे की दराज को लौहे की छेनी और हथौड़े से तोड़कर उसमें रखे नगद रुपये सहित अन्य सामान चोरी कर चोर ले गए। दुकानों में हुई चोरी की वारदात के बाद पीड़ित दुकानदारों ने थाना टप्पल पहुंचकर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के लिए अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने पीड़ित दुकानदारों की तहरीर पर शातिर चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।
05/07/2022 06:14 PM


















