Aligarh
नवजात बच्ची का भ्रूण नाले में मिला,पुलिस जांच में जुटी:
अलीगढ़ के थाना टप्पल क्षेत्र के हमीदपुर गांव में नवजात भ्रूण हत्या का मामला आया सामने आया है। हमीदपुर गांव में गंदे नाले में 5 माह का नवजात भ्रूण का शव मिला है। बताया जा रहा है कि भ्रूण हत्या का मामला तब सामने आया, जब एक महिला को नाले में भ्रूण फेंकते देखा गया। इसके बाद हंगामा हो गया। इस कि सूचना पुलिस को सी गई। हालांकि टप्पल थाने की पुलिस तथ्यों को छुपा कर मामला रफा दफ़ा करने की कोशिश कर रही है।
टप्पल पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के रिपोर्ट दर्ज की है। वही नाले में मिला भ्रूण को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तथा जांच की बात पुलिस बोल रही है। बताया जा रहा है कि जहाँ नवजात भ्रूण मिला है वहाँ प्राइवेट नर्सिंग होम में है जहां लिंग की जांच की जाती है।
05/07/2022 05:51 PM