Aligarh
पत्नी ने मायके जाने के लिए मांगे पैसे तो पति ने की पिटाई, हाथों से गर्दन दबा छाती पर बैठा पति:
अलीगढ़ पीड़ित महिला रिंकी का आरोप है कि वह अपने बच्चों के साथ मायके जा रही थी। मायके जाने के लिए उसने अपने पति से रुपए मांगे। जिस पर पहले तो पति ने 100 रुपए दिए लेकिन बाद में 250 रुपए दिए। जिस पर महिला ने अपने पति से कहा कि वह अपने मायके जा रही है ढाई 250 रुपए में क्या होगा। इसी बात पर पति ने उसको पकड़ कर बेरहमी से जमकर पिटाई करते हुए जमीन पर गिरा लिया फिर उसकी छाती पर बैठ गया। जिसके बाद उसकी गर्दन को दोनों हाथों से दबाकर छाती पर बैठे पति ने उसके बाद सिर के बालों को पकड़कर लाठी से जमकर पिटाई की गई जिसके चलते उसके हाथों और पैरों में गंभीर चोट पहुंची।
उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना टप्पल क्षेत्र के गांव वैश्यगंज में एक महिला ने अपने पति के ऊपर दूसरी महिला के साथ प्रेम प्रसंग चलने सहित अपना मानसिक उत्पीड़न करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है पीड़ित महिला ने अपने पति सहित अपने ससुराली जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है पुलिस ने अपने पतियों ससुराली जनों के उत्पीड़न की शिकार महिला की तहरीर पर संज्ञान लेते हुए आरोपी ससुराली जनों के खिलाफ जांच पड़ताल करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना टप्पल क्षेत्र के गांव वैश्यगंज निवासी पीड़ित महिला रिंकी ने अपने पति सासु सहित अन्य ससुराली जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को लिखित में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसका पति सुनील सिंह के किसी दूसरी महिला के साथ पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहे हैं दूसरी महिला से चल रहे इन्हीं प्रेम प्रसंग के चलते उसका पति उसके साथ आए दिन गाली गलौज करते हुए मारपीट कर उसका उत्पीड़न करता है। इसके साथ ही महिला ने आरोप लगाया कि उसके तीन बच्चे मौजूद है लेकिन उसका पति घर से निकालने की धमकी देने के साथ ही जमीन जायदाद से बेदखल कर बच्चों समेत घर से धक्के देकर निकालने की आए दिन धमकी देता है। पति द्वारा लगातार उसके साथ की जा रही मारपीट और उत्पीड़न की शिकायत उसके द्वारा अपने मायके फोन कर अपने परिजनों को दी गई बेटी के साथ हो रही मारपीट और उत्पीड़न की सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसके पति सहित ससुराली जनों को समझाने की कोशिश की गई। लेकिन मायके पक्ष के लोगों के द्वारा भी समझा बुझाने के बाद उसका पति उसके साथ लगातार उत्पीड़न करता हुआ आ रहा है। जिसके चलते उसके पति सहित सास ससुर ने शनिवार की सुबह की 8 बजे के करीब उसके साथ गाली गलौज करते हुए लाठी-डंडे लात भूतों से जमीन पर गिरा गिरा कर जमकर मारपीट की गई। पीड़ित महिला रिंकी का आरोप है कि इस दौरान जब उसके पति द्वारा उसकी बेरहमी से पिटाई की जा रही तो वही मौके पर मौजूद उसके सास सुसर उसके पति को ओर ज्यादा उकसाकर उसकी पिटाई कर आ रहे थे। पति सहित ससुराल जाने द्वारा की जा रही पिटाई के बाद चीख-पुकार की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और मौके पर पहुंचे लोगों द्वारा उस को बचाया गया जिसके बाद पीड़ित महिला रिंकी ने थाना टप्पल पहुंचकर अपने पति सुनील कुमार,सास दर्शन देवी सहित ससुर के खिलाफ मारपीट का उत्पीड़न करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर संज्ञान लेते हुए आरोपी पति सहित ससुराल जनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है तो वही पीड़ित महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टप्पल भेजा गया है जहां डॉक्टरों ने पिटाई के चलते मारपीट में गंभीर रूप से घायल महिला का प्राथमिक उपचार किया गया।
इस पूरे मामले पर सीएचसी प्रभारी बृजेश कुमार का कहना है कि पिंकी नाम की एक महिला मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल पहुंची थी। महिला के पति द्वारा उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। जिसका मेडिकल परीक्षण किया गया। महिला को कई जगह पर काफी गंभीर इंजरी थी। प्राथमिक उपचार के बाद महिला चली गई।
05/07/2022 05:49 PM


















