Aligarh
एटरनल जीनियस वन संस्था के बैनर तले मूवर द टैलेंट शो मेगा ऑडिशन के प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर किया गया सम्मानित:
अलीगढ। एटरनल जीनियस वन संस्था के बैनर तले मूवर द टैलेंट शो मेगा ऑडिशन के प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया झम्मनलाल धर्मशाला, सासनी गेट आगरा रोड, अलीगढ़ में एटरनल जीनियस वन संस्था के बैनर तले रविवार को दोदपुर में आयोजित हुए मूवर द टैलेंट शो के मेगा ऑडिशन के प्रतिभागियों का परिणाम घोषित किया गया और साथ ही सर्टिफिकेट देकर सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक डबल ए ब्रदर्स कृष्णभक्त अभिषेक सक्सैना एवं आशु सिंघल जी ने ग्रैंड फिनाले के लिए चुने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी एवं उनकी प्रतिभा को पूरे विश्व तक पहुंचाने का विश्वास दिलाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता युक्ति वार्ष्णेय ने की साथ ही जो भी प्रतिभागी ग्रैंड फिनाले तक नहीं पहुंच पाए उन्हें अपने विशेष सुझाव देकर संस्था के आने वाले कार्यक्रमों की तैयारी करने के लिए प्रेरित भी किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन अग्नेश यादव ने किया।
कार्यक्रम के आयोजन में एटरनल जीनियस वन की टीम से हर्षिता वार्ष्णेय, अजय माथुर, शिवानी सक्सैना, किरन, भूमिका यादव, निशा माहोर का सहयोग सराहनीय रहा।
04/29/2022 04:55 PM