Aligarh
मल्टी स्पेशलिस्ट चिकित्सा शिविर कल रामघाट रोड पर लगेगा-आशीष गोयल:
अलीगढ़ रामघाट रोड स्थित दा होप मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल क्रिटिकल केयर सेंटर में 28 अप्रैल को निशुल्क मल्टी स्पेशलिस्ट चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा,
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक राइट्स के अध्यक्ष आशीष गोयल ने बुधवार को रामघाट रोड स्थित किड्स केयर हॉस्पिटल में बताया कि शिविर में शहर के नामचीन चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे शिविर का उद्घाटन आशा रानी वार्ष्णेय व शशि गोयल करेंगे मुख्य अतिथि डीआईजी दीपक कुमार विशिष्ट अतिथि डॉ मलखान सिंह डॉ मधु आंधी वाल होंगी कार्यक्रम संयोजक डॉ वैभव वार्ष्णेय ने बताया कि शिविर में अलग-अलग रोगों के विशेषज्ञ होंगे।
इस अवसर पर संरक्षक डॉ मधु आंधीवाल, संजीव, रतन अग्रवाल, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शरद बंसल, डॉ अभिषेक, डॉ डीके वर्मा, दीपक वार्ष्णेय, सीमा वार्ष्णेय, देविका रतन, विशाल वार्ष्णेय मौजूद रहे।
04/27/2022 10:25 AM