Aligarh
अलीगढ।रायला कार्यक्रम के दूसरे दिन आज रोटरी मंडल ३११० द्वारा युवाओं में नेतृत्व कला को विकसित करने हेतु आज विशेष सत्र का आयोजन किया गया।
आज के अंतिम सत्र मैं मंडल मुख्य रायला सभापति तरुण सक्सेना ने बच्चों को प्रभावी भाषण कला पर विस्तार से चर्चा की।
रोटरी मंडल ३११० द्वारा युवाओं में नेतृत्व कला को विकसित करने का विशेष सत्र का आयोजन:
अलीगढ।रायला कार्यक्रम के दूसरे दिन आज रोटरी मंडल ३११० द्वारा युवाओं में नेतृत्व कला को विकसित करने हेतु आज विशेष सत्र का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ उझानी से पधारे सुधांशु गुप्ता ने सभी बच्चों के समय प्रबंधन पर आधुनिक तरीके क्या हैं पर विस्तार से चर्चा की तत्पश्चात परीक्षा मैं तैयारी कैसे करें व किस प्रकार जो हमने पड़ा है उसे याद कर सकते है पर विस्तार से चर्चा की। सम्पूर्ण सदन ने करतल ध्वनि से इसके लिए उनका शुक्रिया अदा किया ।
आज के अंतिम सत्र मैं मंडल मुख्य रायला सभापति तरुण सक्सेना ने बच्चों को प्रभावी भाषण कला पर विस्तार से चर्चा की।
आज के कार्यक्रम मैं सभी बच्चों को प्रशस्ति पत्र वितरित किया गया। बच्चों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उपहार द्वारा सम्मानित भी किया गया। प्रथम सत्र के लिए लव्य, तनिष्का, दिव्यांशु को मैडल द्वारा सम्मानित किया गया तत्पश्चात द्वतीय सत्र के लिए ईशिका, श्रष्टि व कार्तिक को सम्मानित किया गया पर्यावरण पर हुई चित्रकला पर हुरिया ज़ैदी, श्री गोस्वामी,व तानिया वार्ष्णेय को सम्मानित किया गया।
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए जाग्रति को सम्मानित किया गया प्रोत्साहन पुरुस्कार के लिए हर्षवर्धन गुप्ता, आदित्य वार्ष्णेय, चित्रांशी अग्रवाल, आन्या गुप्ता, श्रष्टि सिंह व रीना शर्मा को चुना गया।
आज की सभा मैं पूर्व विधायक श्री संजीव राजा जी मुख्य अथिति के रूप मैं पधारे थे। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय प्रबंधन सहित समस्त विधार्थियों को इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए शुभकामनाए प्रेषित की व कहा कि रोटरी बधाई का पात्र है इन गूढ़ विषयोँ पर भी भारत के भविष्य की चिंता करता है।
आज के इस कार्यक्रम में अलीगढ में आयोजन स्थल पर विशेष सहयोग के लिए ऋचा गर्ग, आशीष भारद्वज, प्रशांत भारद्वाज का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर कृष्णा इंटरनेशनल के निदेशक प्रवीण अग्रवाल जी, मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंघल सहित अनेक वक्ताओं ने विचार रखे इस अवसर पर मुकेश सिंघल जी ने समस्त आयोजक मंडल को धन्यवाद ज्ञापित किया ।
इस अवसर पर सचिव अनूप गुप्ता, अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, आलोक चतुर्वेदी, देवेश चंद्रा, अंकुश अग्रवाल, प्रमोद चौधरी, कमल कांत, कीर्ति अरोरा, अम्बरीश गर्ग, अनंत अरोरा, संजय गर्ग, संदीप विजय,अम्ब्रीश गर्ग, सत्येंद्र गुप्ता, संजय गोयल, अमित सिंघल, सुरेश सिंघल, डॉ डी के अग्रवाल, विशाल भानु, विनोद बत्रा, विपुल, नितिन वार्ष्णेय सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
04/26/2022 04:59 PM


















