Aligarh
आइ टी आइ रोड पर चित्रकला प्रतियोग्यता का आयोजन: जेoपीo सिंह ने कहा कि अपनी बात को बिना किसी भाषा के दूसरों तक पहुंचाने का सबसे अच्छा माध्यम चित्रकला है
दिनांक 21 अप्रैल 2022 को अवंतीबाई स्कूल के प्रांगण में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपने मन के विचारों को अपनी चित्रकला के द्वारा सीट पर प्रस्तुत किया विद्यालय के छात्र छात्राओं की चित्रकला बहुत ही मनमोहक और अलग-अलग संदेश देने वाली रही किसी ने प्रकृति से लगाव की बात को दर्शाया और किसी ने प्राकृतिक प्रदूषण के बारे में अपने चित्रकला के माध्यम से अपनी बात को जाहिर किया विद्यार्थियों ने चित्रकला के माध्यम से यह भी बताने का प्रयास किया कि यदि हम प्रकृति के नियमों का पालन करते हैं तो हमारा जीवन भी सुंदर और मधुर होता है जबकि इसके विपरीत यदि प्रकृति के नियमों का उल्लंघन किया गया तो निश्चित तौर पर प्रकृति मनुष्य को दंडित करती है
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक जेoपीo सिंह ने कहा कि अपनी बात को बिना किसी भाषा के दूसरों तक पहुंचाने का सबसे अच्छा माध्यम चित्रकला है
विद्यालय की जूनियर विभाग की प्रधानाध्यापिका कमलेश कुमारी ने कहा कि चित्र के माध्यम से हम अपनी भावनाओं और सोच को भली-भांति प्रकट कर सकते हैं
विद्यालय के प्राइमरी विभाग के प्रधानाध्यापक मानेंद्र कुमार ने कहा कि चित्रकला हमें जीवन के विभिन्न आयाम से अवगत कराती है
इस अवसर पर मधु आलोक राजपूत यशवी सिंह राजपूत वैदिक राजपूत कृष्णा राजपूत और विद्यालय की अध्यापिकायें नीतू प्रजापति आशु रजनी शिखा अरुणा मैडम आदि उपस्थित रहे।
04/23/2022 03:07 PM