Bhopal
राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित होंगी: जिला पंचायत भोपाल को विशिष्ट कार्यों के लिये 50 लाख का पुरस्कार मिलेगा
भोपाल।रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन
राष्ट्रीय पंचायत दिवस 24 अप्रैल को प्रदेश की सभी ग्राम पंचायत में ग्राम सभाओं का आयोजन होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सांबा जिले की ग्राम पंचायत पल्ली की ग्राम सभा में सम्मिलित होंगे और प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों की ग्राम सभाओं में इसका सीधा प्रसारण होगा।
प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर विशेष और उत्कृष्ट कार्य करने वाली जिला, जनपद और ग्राम पंचायत को पुरस्कृत भी करेंगे। पुरस्कार की राशि खातों में अंतरित होंगी। भोपाल जिला पंचायत को विशिष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।
जम्मू कश्मीर के सांबा जिले की पल्ली ग्राम पंचायत से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी ग्राम पंचायतों में होगा। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे।
राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित ग्राम सभा में विषयों की सूची पर चर्चा होगी।
स्थानीय स्तर पर ग्राम सभाओं में मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधि भी सम्मिलित होंगे और पुरस्कृत पंचायत को सम्मानित करेंगे।
04/20/2022 01:22 PM