Aligarh
शिवपाल सिंह यादव के नेता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की: बाबा फरीद आजाद ने योगी द्वारा शांति-सौहार्द निर्णय पर तारीफ की।
अलीगढ़। अखिलेश यादव एवं शिवपाल सिंह यादव विधानसभा चुनाव 2022 के बाद से लगातार दूरियां बढ़ने की खबरें सुर्खियों में हैं ही और चाचा ने इशारों ही इशारों में कहा कि उन्हें सपा में कोई भी तवज्जो नहीं दी जा रही है इसी कारण उन्होंने सपा से दूरियां बनाने वाले बयान दे रहे हैं, भाजपा एवं योगी शासन की जमकर तारीफ करने से प्रतीत होता है कि हम जल्द ही वह निर्णय लेकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं, वही अलीगढ़ में शिवपाल यादव की पार्टी के नेता योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा कर रहे अलीगढ़ से पूर्व महानगर अध्यक्ष बाबा फरीद आजाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फैसले की तारीफ करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी के आदेश की सराहना एवं स्वागत संस्था की ओर से भेजा जाएगा बधाई पत्र, मॉडर्न उर्दू शिक्षा समिति पंजीकृत उत्तर प्रदेश एवं अखिल भारतीय सर्व समाज एकता एवं भाईचारा विचार मंच की एक बैठक समिति के भुजपुरा स्थित प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश महामंत्री बाबा फरीद आजाद की अध्यक्षता में संचालन मजहर उद्दीन ने किया।
इस अवसर पर बाबा फरीद आजाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी के उस फैसले की सराहना एवं स्वागत करते हैं जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश में अब बिना अनुमति के कोई भी शोभायात्रा या धार्मिक जुलूस नहीं निकाल पाएंगे.इसके लिए यूपी सरकार की ओऱ से आदेश जारी कर दिए गए हैं. यूपी के सीएम माननीय योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि शोभायात्रा निकालने से पहले आयोजकों से शांति-सौहार्द कायम रखने के संबंध में शपथ पत्र लिया जाएगा. एवं अनुमति भी केवल उन्हीं को दी जाएगी जो परंपरागत हो किसी नई परंपरा की शुरुआत नहीं होने दी जाएगी इस आदेश का स्वागत एवं सराहना करते हैं और सभी धर्मों के लोग उनको बधाई देते हैं।
इस अवसर पर बाबा फरीद आजाद ने कहा कि सभी लोग को एकता एवं भाईचारे के साथ सभी त्यौहार मनाए पिछले दो साल से कोरोना के कारण दो साल से सभी धार्मिक एवं अन्य कार्यक्रम नहीं हो रही थे सभी लोगों को मिलजुल कर एकता एवं भाईचारा सांप्रदायिक सद्भाव कायम करना चाहिए और अल्लाह और ईश्वर से दुआ एवं प्रार्थना करनी चाहिए कोरोनावायरस महामारी अब हमारे देश में ना आए एवं देश में एकता एवं भाईचारा सांप्रदायिक सद्भाव और हमारा देश प्रदेश अलीगढ़ मै कायम रहे इस अवसर पर एक प्रस्ताव पारित हुआ जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी को बधाई पत्र भेजा जाएगा इस अवसर पर बाबा फरीद आजाद सूफी मोबीन मजहरउद्दीन सूफी प्यारे मियां सूफी जफर मोहम्मद हसीन बब्बू असलम इमरान अलीम इरशाद कुरैशी सलमान इमरान यूनुस अजीम जीशान दिलशाद इमरान शेर उद्दीन आदि लोग मौजूद रहे।
04/19/2022 01:42 PM


















