Aligarh
अलीगढ़ प्रो कबड्डी लीग "संकलन 2022 " स्वर्गीय श्री शेखर सर्राफ के चरणों में समर्पित:
अलीगढ़। खेल ही एक ऐसा माध्यम है जिससे हम दुनिया को अपनी शक्ति का एहसास दिला सकते हैं इसलिए साधन संपन्न लोग देश हित में खेलों के उत्थान के लिए सुमित सर्राफ आगे आए, मंडलीय ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वावधान में श्री शेखर सर्राफ फाउंडेशन के सहयोग से उत्तर प्रदेश में पहली बार जनपद स्तर पर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर सरकार की फिट इंडिया एवं खेलो इंडिया जैसी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ग्रामीण क्षेत्र में अति लोकप्रिय कहे जाने वाले खेलों में एक अलीगढ़ प्रो कबड्डी लीग का आयोजन आई पी एल के तर्ज पर राष्ट्रीय नियमों के अनुसार आयोजित किया गया था ।
अलीगढ़ प्रो कबड्डी लीग को ऐतिहासिक एवं यादगार बनाने के उद्देश्य से मंडलीय ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव एवं एएमयू जिम्नेजियम के वरिष्ठ प्रशिक्षक मज़हर उल कमर ने खेल प्रेमियों एवं आर्थिक रूप से संपन्न लोगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से "संकलन 2022 अलीगढ़ प्रो कबड्डी लीग "तैयार किया ,जिसमे खेल प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी, प्रो कबड्डी लीग की यादगार फोटो आदि को संकलित कर स्वर्गीय श्री शेखर सर्राफ के नाम पर उन्हें समर्पित किया है ।
आज श्री शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल के कांफ्रेंस हाल में मंडलीय ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष इं. सुमित सर्राफ उपाध्यक्ष संजय माहेश्वरी, के कर कमलों द्वारा संकलन पुस्तिका का विमोचन किया गया । इस अवसर पर अध्यक्ष इं. सुमित सर्राफ ने कहा की देश के लिए उच्चकोटि का खिलाड़ी तैयार करना देश के लिए सबसे बड़ा समर्पण एवं सेवा है, क्योंकि खेल ही एक ऐसा माध्यम है जिससे हम दुनिया को अपनी शक्ति का एहसास दिला सकते हैं इसलिए साधन संपन्न लोग देश हित में खेलों के उत्थान के लिए आगे आएं, सुमित ने संकलन के संपादक मजहर उल कमर का धन्यवाद व्यक्त करते हुए उन्हें खेल के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें खेल का सच्चा तप्सवी कहा ।
उपाध्यक्ष संजय महेश्वरी ने कहा कि खेल संगठन एवं खेल से जुड़े लोग खिलाड़ियों को साधन उपलब्ध ना करा कर उन को गुमराह कर उनसे प्रतियोगिता के नाम पर धन ऐंठते हैं जो ठीक नहीं मंडलीय ओलंपिक एसोसिएशन खेल के नाम पर व्यवसाय करने वाले खेल संगठनों के खिलाफ बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान चलाएगी संजय महेश्वरी ने खिलाड़ियों से अपील की कि वह ऐसी प्रतियोगिता में प्रतिभाग ना करें जहां प्रतिभाग हेतु मोटी फीस वसूली जाती हो । संचालन मज़हर उल कमर द्वारा किया गया इस अवसर पर भगत सिंह बाबा , पराग गौड़ , अजीत सिंह , राहुल गिरि , प्रदीप कुमार वार्ष्णेय, रुपेश मिश्रा, मोहम्मद आसिम, अर्पित गुप्ता ,रघुवीर यादव आदि।
04/15/2022 02:11 PM


















