Aligarh
फोस्टर किड्स प्ले स्कूल का उद्घाटन:
अलीगढ। फोस्टर किड्स प्ले स्कूल पेट्रोल पंप के सामने बिजली घर के पास जीटी रोड का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ आभा किरण वार्ष्णेय और विजयपाल वार्ष्णेय विशिष्ट अतिथि राम बाबू शर्मा और किशन गोपाल शर्मा ने फीता काटकर एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया मुख्य अतिथि डॉ आभा किरण वार्ष्णेय एवं विजयपाल वार्ष्णेय को सोल पहनाकर एवं उपहार देकर उनका स्वागत किया गया
फोस्टर किड्स प्ले स्कूल की प्रधानाचार्य उमा शर्मा ने बताया हमारा स्कूल की अलीगढ़ में पहली फ्रेंचाइजी ली गई है जो बच्चों की खेलकूद, गेम्स, प्रशिक्षित शिक्षिकाएं, वातानुकूल की व्यवस्था आदि कि हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं
इस अवसर पर प्रतीक शर्मा, उमा शर्मा, रजत शर्मा ,कल्पना शर्मा ,उषा शर्मा अंकित शर्मा, प्रीति शर्मा, रिधिका शर्मा ,अमित शर्मा, दिवांशी शर्मा ,ज्योति, साहिन आदि लोग उपस्थित रहे।
04/14/2022 05:26 PM