Aligarh
स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली: जिसके माध्यम से अभिभावक जागरूक होकर अपने बच्चों को शिक्षा से जोड़ें और उनका भविष्य उज्जवल बनाएं
अलीगढ- 8 अप्रैल
अवंतीबाई जूनियर हाई स्कूल आई०टी०आई० रोड अलीगढ में स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें अग्रिम पंक्ति में विद्यालय का बैंड रहा उसके बाद शिक्षा से जुड़े हुए स्लोगन लिए हुए छात्र छात्राएं उपस्थित रहे इसके अलावा जागरूकता रैली में अन्य विद्यार्थी अपनी पूर्ण गणवेश में उपस्थित रहे स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली का मकसद बच्चों के अभिभावकों में शिक्षा के प्रति जागरूकता लाना था जिसके माध्यम से अभिभावक जागरूक होकर अपने बच्चों को शिक्षा से जोड़ें और उनका भविष्य उज्जवल बनाएं इस मौके पर विद्यालय के प्राइमरी विंग के प्रधानाध्यापक मानेंद्र कुमार इस जागरूकता रैली का नेतृत्व करते हुए दिखाई दिए।
विद्यालय की जूनियर विंग की प्रधानाध्यापिका कमलेश कुमारी ने जागरूकता रैली के संबंध में बताते हुए कहा कि यह रैली 3 दिन तक लगातार की जाएगी जिसमें अलग-अलग स्थानों पर बच्चों को ले जाकर रैली के माध्यम से अभिभावकों व बच्चों को जागरूक किया जाएगा।
विद्यालय के प्रबंधक जे०पी० सिंह ने कहा इस प्रकार के जागरूकता अभियान समाज के लिए बहुत ही आवश्यक है समाज का प्रत्येक नागरिक शिक्षा से जुड़ा हुआ होना चाहिए जिससे भविष्य में उसे किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना ना करना पड़े।
इस मौके पर मधु सिंह आलोक राजपूत यशवी सिंह राजपूत वैदिक राजपूत नीतू अरुणा आशु रजनी शिखा मानसी राजपूत हर्षवर्धन राजपूत रचना राजपूत आदि उपस्थित रहे ।
04/08/2022 12:11 PM