Aligarh
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत रैली का हुआ आयोजन,शहर विधायक ने किया शुभारंभ:
अलीगढ़। जिला अधिकारी अलीगढ़ श्रीमती सेल्वा कुमारी जे के निर्देश पर जनपद में 2 अप्रैल से चलाये जा रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत रैली का आयोजन जिला चिकित्सालय से हरी झंडी दिखाकर मा.विधायक नगर श्रीमती मुक्ता राजा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नीरज त्यागी, जे डी डॉ वी के सिंह, डॉ ईश्वर देवी बत्रा, डॉ रेणु शर्मा द्वारा किया गया।
रैली मैं उपस्थित आशा, मलेरिया कर्मी द्वारा पानी ठहरेगा जहां मच्छर पनपेगा वहा, हम सबने ये ठाना है डेंगू को भगाना है नारे लगाए गए। रैली को जिला मलेरिया अधिकारी डॉ राहुल कुलश्रेष्ठ द्वारा संबोधित करते हुए बुखार, कोविड, टी बी, कुपोषित बच्चों को चिन्हित करते हुए उनका इलाज सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।
रैली में डॉ देवेन्द्र, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम के माथुर, डॉ समीर काज़ी, यूनिसेफ से पूनम, शरद गुप्ता, राजेश गुप्ता, अकबर खान, सत्येंद्र, पीयूष, डेविड, एमआई और अन्य उपस्थित थे।
04/02/2022 06:11 PM