Aligarh
मुस्ताक नगर मोहाल्ले की गली में दिन दहाड़े मोटरसाइकल चोरी की घटना: चोर सी सी टीवी कैमरा में केद
अलीगढ़ - आइ टी आइ रोड के मुस्ताक नगर मोहाल्ले की गली में दिन दहाड़े मोटरसाइकल चोरी की घटना।
मोहल्ला मुस्ताक नगर निवासी शाहरुख़ खान पुत्र श्री मुबारक अली ने अपने घर के सामने मोटरसाइकल जिसका पंजीकरण संख्या (UP81CL8580) लॉक लगा कर खड़ी की हुई थी, दूपहर 1 बजके 25 मिनट्स पर किसी ने लॉक तोड़ कर मोटरसाइकल चोरी कर ली गई.
शाहरुख़ जब कही जाने के लिए बाहर अपनी मोटरसाइकल देखी तो मोटरसाइकल गली में नहीं थी,
शाहरुख़ ने अपने आस पास के लोगों से अपनी मोटरसाइकल की जानकारी की तो मोहल्ले के लोगों से पता चला की उस समय गली मै कोई नहीं था, शाहरुख़ ने अपने पड़ोसी रिज़वान खान के यहाँ लगे सी सी टीवी कैमरा चेक करवाया तो उसमें देखा गया की ब्लैक शर्ट में चेहरे पर फ़ेसमास्क लगाया हुआ कोई व्यक्ति मोटरसाइकल का लॉक तोड़ कर चोरी करके भाग रहा है,
सी सी टीवी में जो व्यक्ति मोटरसाइकल लेकर भाग रहा है उस व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है
शाहरुख़ ने सी सी टीवी में जिस व्यक्ति को मोटरसाइकल चोरी करके भागते देखा है उस व्यक्ति की कैमरा के फ़ुटेज के आधार पर थाना बन्ना देवी में रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने आश्वासन दिया है की चोरों को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा।
03/30/2022 02:22 PM