Aligarh
संस्कार भारती अलीगढ़ सूर्यदेव को जलाभिषेक कर करेगी नववर्ष का स्वागत:
अलीगढ। संस्कार भारती जिला अलीगढ़ एवं राधे राधे प्रातः भ्रमण मंडल के संयुक्त तत्वाधान में नव वर्ष नवसंवत 2079 का स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम स्थानीय राधा वन नकवी पार्क अलीगढ़ पर 2 अप्रैल 2022 दिन शनिवार को प्रातः 5 बजकर 45 मिनट पर किया जाएगा । जिसमें संस्कार भारती से जुड़े विभिन्न सदस्यों एवं पदाधिकारी शामिल होंगे । साथ ही नववर्ष के स्वागत में अपने-अपने घरों पर रंगोली रखकर नव वर्ष के शुभकामना संदेश देंगे । अपने अपने घरों पर व प्रतिष्ठानों पर ओम पताका भी फहरायी जाएंगी।
नकवी पार्क में मुख्य अतिथि के रूप में गोपाल बाबू वार्ष्णेय लिबरल प्रोडक्ट्स के साथ साथ प्रांतीय पदाधिकारियों का सानिध्य भी प्राप्त होगा ।
03/29/2022 06:30 PM