Aligarh
हैंड्स फ़ॉर हेल्प संस्था ने की एक अबोध बालक की मदद।: अलीगढ़
हैंड्स फ़ॉर हेल्प संस्था को सूचना मिली कि
एक 8 माह के बच्चे की तबियत खराब है और उसको रक्त की आवश्यकता है, संस्था ने तुरंत संज्ञान लेते हुए संस्था के सक्रिय सदस्य विवेक पुंढीर ज़ी को वहाँ भेजा और उन्होंने स्वयं अपना रक्त दान करके बच्चे की रक्त की कमी को पूरा किया !
अब बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है और आप सबके आशीर्वाद और सहयोग से बच्चा अपने घर हँस खेल रहा है। संस्था अपने कर्तव्य का पालन कर रही है और एक सामाजिक अभिभावक के रूप मे समाज मे रहकर अपनी जिम्मेवारी निभाने का प्रयास कर रही है!
कार्यालय 8/136 मित्रनगर हैंड्स फ़ॉर हेल्प (एनजीओ) अलीगढ़,
रिपोर्ट:विनोद कुमार
03/29/2022 12:07 AM