Bhopal
यातायात पुलिस भोपाल द्वारा यातायात जागरूकता कार्यक्रम का शुभांरभ:
भोपाल। रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन
पब्लिक सेंट्रिक पुलिसिंग के उद्देश्य से नगरीय यातायात पुलिस भोपाल द्वारा सामाजिक संस्था जनआक्रोश FOR BETTER TOMORROW के सहयोग से सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम का शुभांरभ
दिनांक-26 मार्च को रोशनपुरा चैराहा पर किया गया। यह संस्था सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूकता हेतु राष्ट्रीय स्तर पर निरंतर कार्य कर रही है। इसके माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर दुर्घटनाओं को रोकने का प्रयास किया जा रहा हैं।
शुभांरभ कार्यक्रम में संदीप दीक्षित अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात, विजय कुमार दुबे थाना प्रभारी यातायात, देवेन्द्र यादव रक्षित निरीक्षक यातायात, अंजना धुर्वे निरीक्षक यातायात एवं संस्था की ओर राकेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
03/27/2022 05:22 AM