Aligarh
एएमयू कुलपति के कार्यकाल विस्तार पर गेम्स कमेटी में खुशी की लहर: खेल प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों ने जिम्नेजियम में मिष्ठान वितरण कर एक दूसरे को दी बधाई ।
अलीगढ़ । एएमयू कुलपति प्रोफेसर तारिक़ मंसूर के कार्यकाल विस्तार पर ए एम यू जिम्नेज़ियम के दर्जनों सदस्यों एवं गेम्स कमेटी के खेल प्रशिक्षकों ने एक दूसरे को बधाई देकर मिष्ठान वितरण कर प्रसन्नता व्यक्ति की इस अवसर पर एएमयू जिम्नेजियम के वरिष्ठ प्रशिक्षक मजहर उल कमर ने कहा कि वर्तमान कुलपति प्रोफ़ेसर तारिक मंसूर का व्यायाम एवं खेल के प्रति व्यक्तिगत रूचि के कारण एएमयू जिम्नेजियम ही नहीं बल्कि गेम्स कमेटी द्वारा संचालित दूसरे खेलों में खेल सुविधाओं का ऐतिहासिक विकास हुआ है।
कुलपति महोदय के व्यक्तिगत रुचि एवं खिलाड़ियों की सुविधा जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के कारण एएमयू के छात्रों में फिट रहने हेतु व्यायाम करने एवं खेल में भाग लेने के प्रति छात्रों में एक क्रांति आई है, तथा खेलने एवं फिट रहने हेतु व्यायाम करने वाले छात्रों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है, और इसी का असर है कि एएमयू खेलों में तेजी से ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है ।
इस अवसर पर कुश्ती प्रशिक्षक राकेश चौधरी बैडमिंटन प्रशिक्षक खुसरो मारूफ , स्केटिंग प्रशिक्षक अली अकबर , डाक्टर मोहम्मद कलीम सिद्दीकी, जिम कैप्टन मोहम्मद रिज़वान सहित छात्र आजम खान, छात्र आमिर खान, सद्दाम हुसैन, इंशाद अली, मोहम्मद सादिम, खालिद सहित दर्जनों लोग उपस्थित होकर प्रसन्नता व्यक्त की ।
03/25/2022 05:56 PM