Aligarh
जिला कारागार अलीगढ़ में जिला एवं सत्र न्यायाधीश डा. बब्बू सारंग, राकेश पटेल, ए.डी.एम. सिटी अलीगढ़, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया:
अलीगढ़। टिंकू यादव। आज दिनांक 25 मार्च 2022 को जिला कारागार अलीगढ़ में माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री डा. बब्बू सारंग, श्री राकेश पटेल, ए.डी.एम. सिटी अलीगढ़, श्री कलानिधि नैथानी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ नीरज त्यागी, माननीय जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव श्री महेन्द्र कुमार द्वितीय , श्री पुनीत द्विवेदी (ए.एस.पी.), श्री श्वेताभ पांडेय (सी.ओ.), डॉ मुकेश माथुर (एसीएमओ) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सभी सम्मानित निरीक्षणकर्ता अधिकारियों द्वारा प्रभारी वरिष्ठ अधीक्षक/जेलर श्री पी.के.सिंह के साथ मीटिंग के पश्चात कारागार का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान कारागार की पाकशाला, जेल चिकित्सालय की व्यवस्थाओं का गहन परिशीलन करते हुए बंदियों की परेड देखी गई। जिला कारागार अलीगढ़ में बंदियों के सुधार एवं पुनर्वास हेतु चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की सभी निरीक्षणकर्ता अधिकारियों द्वारा प्रशंसा करते हुए कारागार के कुशल एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु संतोष व्यक्त किया गया।
03/25/2022 03:09 PM