Aligarh
अलीगढ़ थाना सिविल लाइन क्षेत्र में दिनदहाड़े लगभग ढाई लाख की लूट: बैंक से रुपए निकालकर जा रहा था युवक, पल्सर सवार बदमाशों ने बंदूक की नोक पर छीना बैग।
थाना सिविल लाइन क्षेत्र में लगभग ₹244000 की लूट बताइ जा रही है, पीड़ित बैंक से रुपए लेकर जा रहा था, घर पुलिस एवं एसओजी की टीम की गिरफ्त से बाहर हैं आरोपी, पुलिस जांच में जुटी। पीड़ित का नाम इजहार है जोकि न्यू सर सय्यद नगर के निवासी है।
अलीगढ़। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुई लूट मैं प्रार्थी इजहार हुसैन जाफ़री ने थाना सिविल लाइन में तहरीर दी जिसमें देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया गया और मोटरसाइकिल पल्सर सवार दोनों अज्ञात लुटेरों को पुलिस टीम पकड़ने में लगी हुई है।
प्रार्थी इजहार हुसैन जाफरी ने घटनाक्रम को इस तरह बताया कि आज दिनांक 21 मार्च 2022 को वह अपने घर से बैंक से रुपए लेने निकला था उसके बाद आईसीआईसीआई बैंक मेडिकल रोड अलीगढ़ में लगभग 11:54 बजे दिन के व यूनियन बैंक से मेडिकल रोड अलीगढ़ से लगभग 12:20 बजे पर अपने रुपए निकालकर अपने लेदर के बैग में रखकर रजिस्टार ऑफिस एएमयू अलीगढ़ जा रहा था तभी पीछे से एडीएम कंपाउंड रोड पर दो अज्ञात पल्सर मोटरसाइकिल सवारों ने पिस्टल दिखाकर प्रार्थी का रुपयों से भरा बैग मार्का जैकोन 4 रंग काला जिसमें एक चाबी पैनल वह एक फर्म की मोहर व आधार पैन कार्ड की छाया प्रति व अन्य जरूरी कागजात भी छीन लिया और उसके बाद पान वाली कोठी की तरफ भाग कर गायब हो गए जिसका उन्होंने पीछा किया परंतु हाथ नहीं आए ।
इंस्पेक्टर सिविल लाइन ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध 392 में मुकदमा 0116, 21-03-2022 दर्ज कर लिया गया है जल्द ही खुलासा कर लुटेरों को जेल भेजा जाएगा
03/21/2022 07:23 PM