Aligarh
मस्जिद को सुरक्षा कारणों से प्रशासन की ओर से कपड़े और पन्नी से ढक दिया गया:
अलीगढ़ः अलीगढ़ में स्थित एक मस्जिद को सुरक्षा कारणों से प्रशासन की ओर से कपड़े और पन्नी से ढक दिया गया है, अलीगढ़ शहर के ऊपरकोट क्षेत्र में सब्जी मंडी चौराहे पर मस्जिद हलवाइया स्थित है। यह चौराहा शहर के व्यस्ततम मुख्य बाजार का चौराहा है और अतिसंवेदनशील इलाका है. जिसको लेकर जिला प्रशासन वहां पुलिस की तैनाती रखता है । होली के दौरान शांति और सौहार्द बनाये रखने के लिए अलीगढ़ जिला प्रशासन ने आवश्यक कदम उठाये हैं. अलीगढ़ में रात में मस्जिद को पर्दों से ढकवाया गया है. अलीगढ़ प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह पहल की है. शहर कोतवाली इलाके में यह मस्जिद स्थित है ।
मस्जिद को ढकने के फैसले पर स्थानीय मुस्लिम समुदाय द्वारा इसकी प्रशंसा की गई है। दरअसल दोनों समुदाय के बीच होली के दिन झड़पें होने को लेकर पूरे शहर में अशांति का माहौल बन जाता है। ऐसे में अलीगढ़ प्रशासन ने मस्जिद को पूरी तरह ढकवा कर नजर बंद कर दिया है। प्रशासन की इस पहल का मुस्लिम भाइयों की तरफ से स्वागत किया गया है।
अब्दुल करीम चौराहे पर स्थित है मस्जिद: इस संबंध में एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया, “होली के मौके पर मस्जिद पर रंग पड़ने और गंदगी से बचाने के लिए पिछले 5 सालों से प्रशासन मस्जिद को ढक दिया जाता है। ऐसे में इस बार भी पन्नी से इसे ढका गया है।”
मस्जिद को ढकने के फैसले पर स्थानीय मुस्लिम समुदाय द्वारा इसकी प्रशंसा की गई है। दरअसल दोनों समुदाय के बीच होली के दिन झड़पें होने को लेकर पूरे शहर में अशांति का माहौल बन जाता है। ऐसे में अलीगढ़ प्रशासन ने मस्जिद को पूरी तरह ढकवा कर नजर बंद कर दिया है। प्रशासन की इस पहल का मुस्लिम भाइयों की तरफ से स्वागत किया गया है।
03/18/2022 04:18 AM