Aligarh
व्हाट्सएप्प व फेसबुक आदि सोशल मीडिया ग्रुप्स के एडमिन पर कराई जाएगी एफआईआर: सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए डीएम वार रूम की टीम को दिए निर्देश।
हाईलाइट
मुख्य सचिव महोदय उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में बोर्ड परीक्षा 2022 के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंस का हुआ आयोजन, मंडलायुक्त, डीएम रहीं मौजूद
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही, नकल विहीन परीक्षा कराने को लेकर जिला प्रशासन हुआ सतर्क
बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सोशल मीडिया पर यदि भ्रामक खबरें की गईं वायरल तो लोगों को चिन्हित कर किया जाएगा दण्डित।
सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए डीएम वार रूम की टीम को दिए निर्देश, व्हाट्सएप्प व फेसबुक आदि सोशल मीडिया ग्रुप्स के एडमिन पर कराई जाएगी एफआईआर।
अलीगढ़। मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में बोर्ड परीक्षा 2022 के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ। वीडियो कॉन्फ्रेंस में निर्देश दिए हैं कि वे पूरी मेहनत, लगन व ईमानदारी के साथ यूपी बोर्ड की परीक्षा नकलविहीन सम्पन्न कराएं।
डीएम श्रीमती जे ने नौरंगीलाल इंटर कॉलेज में स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी की ज़िम्मेदारी डीएम वार रूम की टीम को दी है। इसके साथ ही डीआईओएस श्री धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी महोदया के द्वारा नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं उनका सख्ती के साथ पालन किया जाएगा। डीआईओएस श्री शर्मा ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों को एलईडी टेलीविजन के माध्यम से सीसीटीवी कैमरों को जोड़ा गया है तथा प्रत्येक एलईडी पर परीक्षा केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। इस मौके पर मंडलायुक्त अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ श्री गौरव दयाल, डीएम श्रीमती सेल्वा कुमारी जे, सीडीओ श्री अंकित खंडेलवाल, एडीएम सिटी श्री राकेश कुमार पटेल, डीआईओएस श्री धर्मेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
03/15/2022 06:37 PM