Aligarh
अलीगढ़ जिला कारागार में "जेल प्रीमियर लीग" (AJPL) 2022 का शुभारंभ मुख्य अतिथि दीपक कुमार (IPS) पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ द्वारा शुभारंभ किया गया:
अलीगढ़। आज दिनांक 11 मार्च 2022 को बहुप्रतीक्षित अलीगढ़ जेल प्रीमियर लीग (AJPL) 2022 का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री दीपक कुमार (आई.पी.एस.), पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र के द्वारा प्रभारी वरिष्ठ अधीक्षक/जेलर श्री पी.के. सिंह के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महोदय द्वारा इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के उपरांत उपस्थित बंदी समुदाय को सम्बोधित करते हुए खेल भावना का परिचय देते हुए अपराध मानसिकता से दूर रहकर समाजोपयोगी जीवन जीने की प्रेरणा दी गई। उपमहानिरीक्षक महोदय द्वारा इंडियन क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम में जेलों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए समाज को अपराधमुक्त बनाने में वर्तमान में उतर प्रदेश की जेलों में किये जा रहे सुधारात्मक कार्यों की मुक्त्त कंठ से प्रशंसा की गई।
उन्होंने बताया कि जेलों में अपराधियों को भेजने का मुख्य उद्देश्य उन्हें सुधार कर आपराधिक मानसिकता से दूर रखकर उन्हें समाज की मुख्य धारा में पुनर्स्थापित करना है। इस सम्बन्ध में जिला कारागार प्रशासन अलीगढ़ द्वारा बंदियों के कल्याणार्थ किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए संतोष व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन के पश्चात प्रभारी वरिष्ठ अधीक्षक/जेलर सिंह श्री पी.के.सिंह के द्वारा मुख्य अतिथि महोदय के प्रति पूर्ण कृतज्ञ भाव से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया एवं कारागार प्रशासन की ओर से सम्मान स्वरूप प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया गया। अलीगढ़ जेल प्रीमियर लीग का उद्घाटन मैच सनराइजर्स सादाबाद व गांधीपार्क वारियर्स के बीच खेला गया।
उक्त मैच के टॉस का सिक्का मुख्य अतिथि महोदय द्वारा उछालकर लीग की औपचारिक शुरुआत की गई। आज के सम्पन्न मैच में सनराइजर्स सादाबाद विजेता रही। जेल प्रीमियर लीग में जिला कारागार अलीगढ़ में निरुद्ध बंदियों की कुल 08 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं जिसका फाइनल मैच दिनांक 15 मार्च 2022 को खेला जाएगा।
03/11/2022 01:23 PM