Aligarh
दोदपुर मेडिकल रोड का निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे महापौर, पार्षद, नगर निगम के निर्माण अधिकारी रहे मौजूद:
अलीगढ़। वार्ड नंबर 58 से पार्षद नफीस शाहीन के कथित प्रयासों से महापौर मोहम्मद फुरकान ने मेडिकल की प्रमुख सड़क का निर्माण कार्य पीस करवा कर इस सड़क शुभारंभ 16 नवंबर 2021 को मेडिकल रोड स्थित जायका रेस्टोरेंट के पास व जामिया उर्दू पर फीता काटकर किया गया था ।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के सातवें चरण पूर्ण रूप से संपन्न हो जाने के तुरंत बाद ही मेडिकल रोड का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया जिसमें अलीगढ़ नगर निगम के महापौर मोहम्मद फुरकान ने मेडिकल रोड पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
आपको बता दें कि इस रोड पर डिवाइडर बने होने के कारण भी लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था पार्षद ने महापौर एवं निर्माण अधिकारी से मिलकर डिवाइडर को भी हटवा कर लोगों को राहत और पूर्व में हो रहे एक्सीडेंट से भी निजात दिलाई, इलाके के लोग मुख्य सड़क के निर्माण कार्य से बेहद खुश हैं और महापौर मोहम्मद फुरक़ान, निर्माण अधिकारी अशोक कुमार भाटी एवं पार्षद नफीस शाहीन का तहे दिल से शुक्रिया अदा कर रहे हैं।
इस अवसर पर नगर निगम से निर्माण अधिकारी अशोक कुमार भाटी, वार्ड नंबर 58 से पार्षद नफीस शाहीन, पार्षद पति नदीम खान, इंजीनियर फिरोज साहब आदि लोग उपस्थित रहे।
वार्ड नंबर 58 से पार्षद मशीन शाहीन ने कहा कि इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है सड़क को बहुत मजबूत एवं खूबसूरती के साथ बनाया जा रहा है इलाके के लोगों के साथ साथ मेडिकल के मरीजों को भी काफी राहत मिलेगी अब आपातकालीन प्रस्तुति में एंबुलेंस बिना रुके सीधी मेडिकल पहुंचेगी।
03/09/2022 06:49 AM