Bhopal
चाबियों के गुच्छो से ताला खोलकर नकबजनी करने वाले शातिर चोर को क्राईम ब्रांच ने पकडा: आरोपी पर एक दर्जन से ज्यादा अपराध दर्ज हैं भोपाल मे कई स्थानो पर वारदात करना किया कबूल
भोपाल रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन
भोपाल क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी / नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु क्राइम ब्रांच भोपाल की एक विशेष टीम को लगाया गया था। टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति जिसने नीली टीशर्ट व काले रंग का लोअर पहना है, हल्की दाढ़ी रखे है, भानपुर ब्रिज के पास खड़ा है। जो सस्ते दाम में सोने चाँदी के जेबर बेचने की फिराक में है, सोने चाँदी के जेवर चोरी के हो सकते है। सूचना वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर क्राइम ब्रांच की एक टीम भानपुर ब्रिज के पास पहुच कर उक्त संदेही के हुलिये के आधार पर तलाश की गई जो भानपुर ब्रिज के नीचे संदिग्ध हालत में खङा मिला । नाम पता पूछा तो अ पना नाम दुर्गेश लोधी पिता मथुरा प्रसाद लोधी उम्र 24 साल निवासी - वार्ड न.18 दशहरा मैदान के पास रामनगर बेगमगंज जिला-रायसेन हाल - सरकारी स्कूल के पास अहिरवार का मकान कोक्ता 4 नम्बर थाना बिलखरिया व इडस्ट्रीयल एरिया निरंजन लोधी का मकान भवानी नगर शांति नगर इंदौर। जिसकी तलाशी लेने पर सोने चांदी के जेवरात मिले जिसके संबंध में पूछताछ की तो संतोषजनक जवाब नहीं दिया। सख़्ती से पूछताछ करने बताया कि आज से लगभग 2 महीने पहले थाना छोला मंदिर में चोरी करना स्वीकार किया जो सामान आज बेचने आया था। आरोपी दुर्गेश लोधी पिता मथुरा प्रसाद लोधी से विस्तृत पूछताछ पर उसने अयोध्या नगर में दो और चोरी, व थाना जाँहाँगीराबाद में एक चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी द्वारा चोरी करिये गये सोने चांदी के आभूषण को थाना अयोध्या नगर, थाना छोलारोड व जाहाँगीराबाद की सहायता से बरामद किया गया है। वारदात करने का तरीका आरोपी अपने पास चाबियो का सेट रखे रहता है । आरोपी द्वारा सूने पडे खाली मकान व फ्लैटो को टार्गेट कर ताला खोलकर चोरी करने के बाद फिर से ताला लगा दिया जाता था जिससे पड़ौसी को चोरी की जानकारी नहीं होती था। जब घर मालिक घर के अंदर जाकर चैक करता तो चोरी होने का पता चलता। आरोपी से अन्य स्थानो पर चोरियो से संबंध में पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड लिया जा रहा है
03/07/2022 01:27 PM