Bhopal
क्रेडिट कार्ड कस्टूमर केयर अधिकारी बनकर 2 लाख की ठगी करने वाले सरगना सहित 3 को सायबर पुलिस ने किया गिरफ्तार: आरोपी पुलिस की पकड़ से बचने के लिए कालिंग मोबाईल नंबर एवं सिमकार्ड को तोड़कर फेक देते थे।
भोपाल।रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन
वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में सायबर क्राइम ब्रांच जिला भोपाल की टीम द्वारा SBI क्रेडिट कार्ड का कस्टूमर केयर अधिकारी बनकर 2 लाख की ठगी करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना सहित 3 आरोपियों को किया गिरफ्तारा
प्राप्त घटनाक्रम अनुसार दिनांक 29 जनवरी 2022 को आवेदिका ईला अस्थाना निवासी भोपाल के द्वारा सायबर क्राईम ब्रांच जिला भोपाल में लिखित शिकायत आवेदन दिया था कि उसको SBI क्रेडिट कार्ड कस्टमर केयर अधिकारी अमित शर्मा द्वारा कार्ड प्रोटेक्शन प्लान के तहत ईयरली लगने वाले चार्ज के रुपये वापस करने हेतु काल प्राप्त हुआ था। जिस पर अमित शर्मा द्वारा कार्ड की जानकारी प्राप्त कर उसके साथ लगभग 2 लाख रुपये की ठगी हुई है। शिकायत आवेदन की जांच उपरांत आये तथ्यों एवं बैंक से प्राप्त जानकारी के आधार पर बैंक खाता एवं कॉलिंग मोबाईल नंबर के उपयोगकर्ताओं के विरुद्ध अपराध क्रमांक 22/2022 धारा 419, 420 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। मांक 22022 धारा 419, 4.
आरोपी गुरमीत लोगों को SBI क्रेडिट कार्ड कस्टमर केयर अधिकारी अमित शर्मा बनकर काल करता था एवं फरियादी से काल पर प्राप्त कार्ड की जानकारी को वालेट में ट्रांसफर करने हेतु सह आरोपी शुभम एवं जितेंद्र को देता था जो फरियादी के खाते क्रेडिट कार्ड से रुपये फर्जी तरीके से तैयार किये गये वालेट में ट्रांसफर कर लेते थे। आरोपी वालेट में प्राप्त रूपयों को तत्काल स्वयं के द्वारा उपयोग किये जाने वाले फर्जी बैंक खातों में ट्रांसफर कर लेते थे। आरोपी गुरमीत एक अन्य फरार आरोपी से कालिंग हेतु डाटा, सिमकार्ड एवं बैंक खाता खरीदता था जिसकी तलाश जारी है।
सायबर क्राईम जिला भोपाल की टीम द्वारा अपराध कायमी के पश्चात् त्वरित कार्यवाही कर तकनीकी एनालिसिस के आधार पर प्राप्त साक्ष्यों के माध्यम से आरोपी गुरमीत, शुभम एवं जितेंद्र को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया हैं। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 80 सिमकार्ड, 9 मोबाईल फोन, एवं खाली 5 मोबाईल
बॉक्स जप्त किये गये। आरोपियों द्वारा घटना में प्रयोग किये गये मोबाईल, सिमकार्ड, बैंक खातों के बारे में विवेचना व अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
निम्न बातों का हमेशा ध्यान रखे:
फोन पर कोई अज्ञात व्यक्ति आपसे क्रेडिट कार्ड, बैंक खाता, एटीएम कार्ड या अन्य कोई फायनेंसियल जानकारी मांगता है तो उसके साथ अपनी बहुमूल्य जानकारी बिल्कुल भी साझा न करें एवं अपनी स्थानीय बैंक शाखा में जाकर सम्पर्क करें।
03/07/2022 01:25 PM