Bhopal
होटल में ताशपत्तों पर दाव लगाते हुए सात जुआरियों को किया गिरफ्तार, 50 हजार रूपये किये बरामद:
भोपाल।रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध के साथ-साथ संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये है।
इसी दौरान दिनांक 6.03.2022 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की कुछ लोग काकुल होटल ए-सेक्टर इंद्रपुरी रूम न. 110 में जुआ खेल रहे है । सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया तथा पुलिस टीम गठित की गई ।
टीम द्वारा साक्षियों को साथ लेकर मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर काकुल होटल रूम नंबर 110 पहुंचकर खुलवाया गया कमरे के अंदर कुल 07 व्यक्ति मिले जिन्होने अपना नाम (1).आलोक (2).सिद्धार्थ (3).रवि कुमार (4).शाबादउद्दीन (5).संजय (6).गौरव (7).मो. बाबर मिले। कमरे के अंदर जुआ का फड़ लगा हुआ था, आरोपियों की तलाशी ली गई, आरोपीगणों के पास से एवं जुआ के फड़ से कुल नगदी 49,100/- रूपये एवं 52 ताश पत्ते मिले जिन्हे जप्त किया गया । आरोपीगणों का कृत्य धारा 3/4 जुआ अधिनियम अंतर्गत दण्डनीय पाया जाने से आरोपीगणों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
03/07/2022 03:36 AM