Bhopal
कुख्यात शूटर अवैध पिस्टल व 2 राउण्ड के साथ ऐशबाग पुलिस ने किया गिरफ्तार:
भोपाल। रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन
घटना इस प्रकार है दिनांक 03.03.2022 को फरियादी शोएब खान की रिपोर्ट पर थाना ऐशबाग पर कुख्यात बदमाश तौफीक हुसैन उर्फ तौफीक शूटर के खिलाफ अडी़बाजी का मुकदमा कायम किया गया था।
घटना की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि बदमाश तौफीक शूटर अवैध हथियार के साथ नवीन नगर तरफ देखा गया है तथा कोई वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस तत्काल सक्रीय हो गई और बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम बनाकर नवीन नगर रवाना हुई और भोपाल एकेडमी स्कूल के पास नवीन नगर में एक व्यक्ति होण्डा एक्टिवा लिए खडा दिखा जो पुलिस को देख अपनी होण्डा एक्टिवा से भागने की कोशिश करने लगा पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकडा। नाम पूछने पर तौफीक हुसैन बताया।
पुलिस द्वारा बदमाश तौफीक की जामा तलाशी लेने पर बदमाश के पास से एक अवैध देशी पिस्टल मिली जिसकी मैगजीन से 2 जिन्दा राउण्ड भी मिले, जिसके संबंध में पूछताछ करने पर बदमाश द्वारा कोई तर्क संगत जबाव नहीं दिया गया, जिसके बाद पुलिस द्वारा बदमाश के विरुद्ध धारा 25,27 आयुध अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई । बदमाश से 1 देशी पिस्टल 1 मोबाईल 1 होण्डा एक्टिवा कुल 55,000/- रूपये का सामान बरामद करने में सफलता प्राप्त की।
03/05/2022 03:47 AM