Bhopal
थाना टी टी नगर पुलिस ने 3 घण्टे के भीतर 5 वर्ष के बच्चे को खोज कर किया माता-पिता के सुपुर्द:
भोपाल। रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन
दिनाॅक-04/03/2022 को थाना टीटीनगर की एफ.आर.वी. पर इवेंट प्राप्त हुआ कि, एक बच्चा गुम हो गया है। उक्त ईवेन्ट पर एफ.आर.वी. स्टॉफ द्वारा तत्काल रवाना होकर मयूर पार्क के पास पहुॅचे, जहां पर सुचना देने वाले करन वारिया ने बताया कि, मेरा 5 ववर्षीय बेटा कही गुम गया है। जो बहुत खोजने पर नही मिला है।
बच्चे का हुलिया एवं फोटो लेकर आसपास के ईलाके में तलाश किया गया, काफी देर खोजने के बाद भीमनगर झुग्गी बस्ती में पानी की टंकी के नीचे लकड़ी की टाल के पास बालक सोता हुआ मिला। बच्चे को लाकर माता -पिता के सुपुर्द किया गया।
03/05/2022 03:44 AM