Aligarh
बदमाशों के हौसले बुलंद, 1 दिन पहले जेल से छूटा अपराधी और आज युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या की, परिवार में कोहराम:
अलीगढ़। थाना क्वार्सी क्षेत्र के अंतर्गत निशात बाग में एक युवक को एक बाइक पर आए दो लोग ने घर के सामने खड़े शहबाज पुत्र सलीम नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गोली लगते ही युवक जमीन पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया तो उपचार के दौरान मृत्यु हो गई गोली चलने की घटना पर क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई घायल युवक को उठाकर जै एन मेडिकल मैं भर्ती किया डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक शाहबाज पुत्र सलीम उम्र 20 साल निशात बाग के परिजनों ने बताया मृतक भाई शहवाज का रिश्ता 6 नंबर गली जीवनगढ़ की एक युवती से रिश्ता तय हो गया था उस युवती से एक युवक जेल में था जिस से प्रेम संबंध थे युवक जेल से बाहर आया तो जिसकी भनक मृतक सहवाज व परिजन परिजनों को हुई तो परिजनों ने रिश्ता तोड़ दिया इसको लेकर रंजिश बाजी चल रही थी दोपहर 3:00 बजे एक बाइक पर दो युवक आए और घर के सामने खड़े सहवाज के ऊपर दो गोली चलाई गोली लगने से शहबाज गंभीर रूप से घायल हो गया उपचार के दौरान जेएन मेडिकल में उसकी मृत्यु हो गई बताया जा रहा है।
गोली चलाने वाला फुरकान और एक अज्ञात युवक फरार हैं घटना की सूचना पर थाना क्वार्सी पुलिस जेएन मेडिकल पहुंची मौके पर पहुंचे।
क्षेत्रधिकारी सिविल लाइन श्वेताभ पांडे ने बताया एक युवती के चक्कर में आपसी रंजिश के कारण गोली मारकर हत्या हुई है पुलिस जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है हर एंगल पर जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जा रही है।
03/04/2022 05:15 PM