Aligarh
डॉक्टर बी आर अंबेडकर जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 131 में जन्मदिवस की तैयारियों पर रखी प्रेस वार्ता:
अलीगढ़। तस्वीर महल स्थित प्रेस क्लब में डॉक्टर बी आर अंबेडकर जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति अलीगढ़ की अध्यक्ष सुमन गौतम ने अपने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ कहा कि विगत वर्षों की भांति परम सम्मानित बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के 131 वे जन्मदिवस 14 अप्रैल 2022 के अवसर पर डॉ अंबेडकर पार्क घंटाघर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी
बाबा साहब की जयंती को आमजन तक की पहुंच तक ले जाने के लिए इस बार जनपद अलीगढ़ की सभी ब्लॉक स्तरीय इकाइयों को शामिल किया जाएगा बहुजन समाज में जन्मे सभी संत महापुरुषों के जीवन पर आधारित झांकियों को भी बड़ी संख्या में शामिल किया जाएगा
स्थानीय स्तर पर कार्य कर रही ऐसी समितियों जो बाबा साहब एवं तथागत गौतम बुद्ध की शिक्षाओं पर आधारित जनकल्याण में कार्य कर रही हैं उनको सम्मान पूर्वक सहभागिता प्रदान की जाएगी इसके साथ महिलाओं एवं युवाओं का मेला समिति बड़े स्तर पर जिम्मेदारी प्रदान की जाएगी ताकि गांव देहात तक प्रचार-प्रसार किया जा सके ग्रामीण आंचल से झांकी शामिल करने के लिए युवाओं का दायित्व सौंपा जाएगा आगामी बैठक में सर्वसम्मति से विचार विमर्श कर जन्मोत्सव शोभा समारोह समिति का विस्तार किया जाएगा
प्रेस वार्ता के दौरान अध्यक्ष सुमन गौतम, सरला कांत, रजनी देवी,नीतू, पिंकी, सुनीता यादव, नीलम, प्रेरणा श्रेष्ठ, बुध्द प्रिय आनंद, कुमार कुलश्रेष्ठ, विजय कुमार, ललित कांत, प्रताप चीफ, रूप सिंह जाटव, जगदेव सिंह, खेमेंद्र बौद्ध, सुशील गौतम, नीरज जोहरी, उधगीत कुमार एड, यतेंद्र कुमार एड, मंजू बघेल, कमलेश, पूरन सिंह, डूंगर सिंह, वेदप्रकाश, कृतिज्ञता श्रेष्ठ शिवानी गौतम वेद प्रकाश राणा रजत ओमान मनी अनीता देवी आदि लोग उपस्थित रहे ।
03/04/2022 09:08 AM