Aligarh
अलीगढ़ प्रो लीग कबड्डी का उद्घाटन मैच नगर निगम एवं सराय मानसिंह टाइगर के बीच खेला जाएगा:
अलीगढ़। मंडलीय ओलंपिक एसोसिएशन अलीगढ़ मंडल द्वारा कल 4 मार्च 2022 से श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय के नवनिर्मित इंडोर हॉल में श्री शेखर सर्राफ फाउंडेशन के सहयोग से उत्तर प्रदेश के जनपद स्तर पर पहली बार आयोजित होने वाली अलीगढ़ प्रो कबड्डे लीग में विजेता एवं उपविजेता को तीन फीट ऊंची दी जाने वाली विशाल ट्राफी का अनावरण नगर आयुक्त अलीगढ़ नगर निगम गौरंग राठी आईएएस एवं अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता के कर कमलों द्वारा किया गया तथा नए कबड्डी मैच का पूजन श्री शेखर सर्राफ अस्पताल के निदेशिका श्रीमती लजेश कुमारी उनके सुपुत्र मंडलीय ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित सर्राफ, नगर आयुक्त गौरांग राठी अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त, संजय महेश्वरी, उपाध्यक्ष मंडलीय ओलंपिक एसोसिएशन नवनीत महेश्वरी, अखिल माहेश्वरी, क्रीड़ा प्रभारी श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय शाहनवाज खान, मजहर उल कमर आदि दर्जनों लोग सम्मिलित हुए । कबडडी मैच के पूजन एवं ट्राफी का अनावरण करते हुए नगर आयुक्त ने खेल के बढ़ावे के लिए उठाए गए इस ऐतिहासिक कदम के लिए शेखर सर्राफ फाउंडेशन एवं मंडलीय ओलंपिक एसोसिएशन तथा टीमों को खरीदने वाले प्रायोजकों को बधाई देते हुए कहा कि जनपद स्तर पर यह शुरुआत जनपद में कबड्डी ही नहीं अपितु दूसरे खेलों के बढ़ावे में मील का पत्थर साबित होगी , उन्होंने नगर निगम की टीम को खेल में अच्छे प्रदर्शन की आशा करते हुए कहा कि जो टीम अच्छा खेलेगी वह विजेता बनेगी मैं सभी टीमों को अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएं देता हूं । अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष सुमित सर्राफ एवं संजय महेश्वरी द्वारा किया गया । संचालन मजहर उल कमर द्वारा किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के सैकड़ों छात्र सहित डॉक्टर बीपी पांडेय, सी ए श्री अतुल गुप्ता, डॉ राजेश कुमार, डॉ अनिल वाष्णेय , डॉ. विनय उपाध्याय, डॉ. राठी अग्रवाल, डाक्टर फरीद खान, डॉक्टर लाल सिंह, डॉ शिवेंद्र शाही, डॉक्टर फुजैल अहमद, डॉ राकेश कुमार ,डॉ शशि बाला, डॉ. रजत गुप्ता , तकनीकी कबड्डी प्रभारी मोहम्मद अली, मिर्जा वसीम बेग, अवधेश सारस्वत, भगत सिंह बाबा आदि लोग उपस्थित थे।
आठ टीमो के नाम एवं प्रायोजक :
रॉयल नगर निगम, सराय मानसिंह टाइगर, छर्रा लायन्स, सर्राफा ईगल, आभा ग्रांड, महावीर पार्क बुल्स, नई दुनिया रॉक स्टार, कौरियागंज पैंथर ।
प्रायोजकों के नाम -
नगर आयुक्त नगर निगम, संजय महेश्वरी, अखिल महेश्वरी, नवनीत महेश्वरी, अरुण सर्राफ, कमल अग्रवाल, अखिल गुप्ता, अंशुमन अग्रवाल ।
प्रतियोगिता का असयोजन :-
प्रतियोगिता प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से रात 9:00 बजे तक चलेगी प्रतियोगिता पूरी तरह से निशुल्क है कोई भी खेल प्रेमी प्रतियोगिता देखने आ सकता है ।
उद्घाटन का आकर्षण:-
राष्ट्रीय प्रो कबड्डी मुंबा के खिलाड़ी - अभिषेक
03/03/2022 01:25 PM


















