Aligarh
मैथिल ब्राह्मण महासभा अलीगढ़ द्वारा जगत जननी सीता माता प्रकट उत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया:
अलीगढ ।मैथिल ब्राह्मण महासभा अलीगढ़ द्वारा जगत जननी सीता माता प्रकट उत्सव यामा स्टील प्रोडक्ट नौ देवी मंदिर के पास ज्वालापुरी जीटी रोड अलीगढ़ पर बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया सर्व प्रथम जय प्रकाश शर्मा गुरुजी,महेंद्र पाल शास्त्री,विजय प्रकाश शर्मा,नारायण दत्त शर्मा,हरेंद्र गॉड,अविनाश गॉड,राम प्रकाश शर्मा, राजू पंडित,मनोज शर्मा,नरेन्द्र शर्मा पूर्व पार्षद,मदन मिश्रा ने सीता माता की चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया गया उपस्थिति सभी व्यक्तियों ने सीता माता की चित्र पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया इस अवसर पर जय प्रकाश शर्मा ने कहा कि सीता माता त्रेता युग में भी आदर्श थी और आज भी आदर्श हैं सभी सनारिया उनसे प्रेरणा लेती हैं सीता के बिना रामचरितमानस रामायण आदि ग्रंथ अधूरे हैं विजय प्रकाश शर्मा ने कहा कि सीता मैया एक आदर्श पुत्री आदर्श पत्नी एवं आदर्श माता थी आज भी चरित्रवान धार्मिक परिवारिक महिलाओं को सीता मैया की उपाधि से सुशोभित किया जाता है उनमें अपार शक्ति थी हरेंद्र गॉड ने सीता माता के विषय में समस्त जानकारी देते हुए बताया कि उन पर आज अनेकों प्रकार की शोध हो रहे हैं वह आज तेजबल में असीम थी मनोज शर्मा भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि सीता के चरित कृतियों एवं विवेक पर अनेक उदाहरण रामधारी सिंह दिनकर की कविता के माध्यम से दिए गए हैं समारोह का संचालन प्रदेश मंत्री विजय शर्मा ने किया
इस समारोह में यज्ञदत्त शर्मा, राजकुमार डिब्बा,दयाशंकर शर्मा , देवेंद्र शर्मा,सुभाष शर्मा,बबलू शर्मा, मनीष भारद्वाज,सतीश शर्मा,गिरीश शर्मा,अनुराग पाराशर,राजकुमार शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
02/25/2022 04:28 AM