Aligarh
इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट 311 की 51 वीं डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस का आयोजन:
अलीगढ ।दिव्य समागम डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डा० दिव्या लहरी के कुशल नेतृत्व में आयोजित की गई जो इनरव्हील क्लब ऑफ अलीगढ़ पहल ने होस्ट की। जिसमें मुख्य अतिथि एसोसिएशन प्रेसिडेंट सरोज कटियार रही जिन्होंने सभी का मार्ग दर्शन किया और भविष्य में समाज सेवा के नये कार्य करने हेतु उत्साहवर्धन का संदेश दिया । विशेष धन्यवाद डिस्ट्रिक्ट 311 के एग्जेक्युटिव कमैटी का जिनकी उपस्थिति से हम सब का मनोबल बढ़ा । कॉन्फ्रेंस कन्वेनर पी डी सी साधना का सफल मार्गदर्शन हमें समय समय पर मिलता रहा ।पहल की पूरी टीम ने विशेष धन्यवाद डिस्ट्रिक्ट एडिटर ज्योति को दिया जिनकी कर्मठता की वजह से ही यह आयोजन इतना सफल हुआ ।
सभी पीडीसीज़ के आशीर्वचन से सभी लाभान्वित हुए । इसमें ज़ूम के माधयम से सभी डिस्ट्रिक्ट पदाधिकारी ,सभी क्लब अध्यक्षों , सी.जी.आर्स , जैड.पीसीज़ व क्लब के मेमबर्स सम्मिलित हुए । जिन्होंने अपने अमूल्य समय का दान देकर हमें कृतार्थ किया।इस अवसर पर कई प्रोजेक्ट्स लांच हुए ,वेबसाइट लौंच हुई ,न्यूज़लेटर रिलीज़ हुआ व प्रोजेक्ट्स दिखाए गए ।कार्यक्रम का सफल संचालन रश्मि सिंह जी ने किया ।पूर्व अध्यक्ष रोली वार्ष्णेय ने स्वागत गान गाया।अध्यक्ष पूनम वार्ष्णेय , सचिव डौली वार्ष्णेय,कोषाध्यक्ष दीपाली अग्रवाल ,आई एस ओ आरती वार्ष्णेय,ज़ेड पी सी नीता वार्ष्णेय व मनीषा गुप्ता, आई पी पी अनीता वार्ष्णेय , उपाध्यक्ष भारती गुप्ता ,आरती गुप्ता, एडिटर अलका वार्ष्णेय वारिजा गुप्ता , रीता वार्ष्णेय ,अंजू वार्ष्णेय ,आदि उपस्थित रही।
02/23/2022 06:17 PM