Bhopal
भोपाल वन मंडल और भोपाल बर्ड्स Ecs द्वारा आयोजित हुआ क्रोकोडाइल और बर्ड सर्वे।:
भोपाल।रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन
पहले दिन शनिवार को केरवा और कलियासोत डैम में 55 प्रतिभागियों ने 8 टीमों में बंटकर 35 किलोमीटर की रेंज में 15 से अधिक अलग-अलग स्पॉट पर मगरमच्छ और पक्षियों की जानकारी जुटाई। सर्वे के दौरान कई स्पॉट पर कई मगरमच्छ धूप सेंकते नजर आए।
भोपाल सिटी फॉरेस्ट में देर शाम 6 से 8 बजे के बीच भी कीट सर्वेक्षण जारी रहा और आज भी चलेगा।
सर्वे के दौरान पक्षियों की 82 प्रजातियों को चिन्हित किया गया, जिनमें पेंटेड स्टोर्क, वुल्ली नेक स्टोर्क, ब्रह्मिनी शेल्डक, स्पॉट बिल डक, रिवर लेपविंग, लार्ज कोर्मोरेंट, लिटिल कोर्मोरेंट, पिनटेल, लिटिल ग्रीब, रुफ्फ़, ब्लैक विंग स्टिल्ट, लिटिल रिंग प्लोवर आदि प्रमुख रूप हैं।
मुख्य वन संरक्षक श्री रविंद्र सक्सेना, डीएफओ आलोक पाठक, मगरमच्छ विशेषज्ञ श्री ऋषिकेश शर्मा और डी जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया जबलपुर के वैज्ञानिक डॉ. प्रत्युष महापात्रा,एसडीओ श्री आरएस भदौरिया के मार्गदर्शन में सर्वे जारी है।
02/20/2022 05:27 AM