Aligarh
उप-जिलाधिकारी गभाना ने पनीर कारोबारियों पर की छापामार कार्रवाई: औचक निरीक्षण में पायी गई अनियमितता, लाइसेंस भी एक्सपायर मिला।
अलीगढ़। जिलाधिकारी अलीगढ़ के निर्देश पर आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित कराए जाने के आशय से आज दिनांक 18.02.2022 को उप जिलाधिकारी गभाना भावना विमल, सीओ गभाना विनीत सिकरवारव खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवनाथ सिंह के संयुक्त दल द्वारा थाना चंडौस के ग्राम सुदेशपुर में सिकंदर आजम आत्मज मोहम्मद बरकत अली के पनीर विनिर्माण इकाई पर छापा मारा गया,छापे के दौरान खाद्य की स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी अपेक्षाएं खाद्य सुरक्षा के अनुरूप न पाए जाने के कारण अधिनियम में वर्णित प्रावधानों के तहत आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, सुधार सूचना नोटिस जारी किया गया , तदुपरांत एक नमूना अधिनियम में उपबंधित प्रावधानों के तहत संकलित किया गया.
उसके पश्चात इसी ग्राम सुदेशपुर में पनीर निर्माण की दूसरी निर्माण इकाई , चौधरी डेरी मालिक ताहिर अली के यहां संयुक्त दल द्वारा छापा मारा गया, खाद्य की स्वास्थ्य स्वच्छता संबंधी अपेक्षाएं अधिनियम के अनुरूप न पाए जाने के कारण अधिनियम में वर्णित प्रावधानों के तहत आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, सुधार सूचना नोटिस जारी किया गया।
इनका लाइसेंस एक्सपायर हो चुका था जिसके कारण इनकी विनिर्माण प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है और निर्देश दिया गया है कि जब तक लाइसेंस रिनुअल नहीं होगा तब तक के लिए पनीर निर्माण की प्रक्रिया रोकी गई है। तदुपरांत एक नमूना अधिनियम में उपबंधित प्रावधानों के तहत किस्म खाद्य पदार्थ पनीर का लिया किया गया है।
02/18/2022 06:39 PM