Bhopal
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पहुंचे कुण्डलपुर, आचार्य श्री के दर्शन कियें:
भोपाल। रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सिद्ध क्षेत्र कुण्डलपुर आकर देवाधीदेव भगवान आदिनाथ बड़े बाबा और संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके साथ पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया,दमोह विधायक अजय टंडन, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतन चंद जैन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनु मिश्रा, सतीश जैन, सोनू नेता ने भी आशीर्वाद प्राप्त किया। पंचकल्याणक कुण्डलपुर महामहोत्सव समिति, श्रीदिगम्बर सिद्ध क्षेत्र कमेटी ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को शॉल, श्रीफल, बड़े बाबा का चित्र भेंट सिद्ध क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष संतोष सिंघई, अशोक पटनी, नवीन निराला, सोनू नेता द्वारा किया गया। उल्लेखनीय है कि कुण्डलपुर में इस सदी के सर्वश्रेष्ठ साधक आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज अपने समोशरण के साथ विराजमान है। प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी विनय भैया बंडा के निर्देशन में पंचकल्याणक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
महोत्सव के तहत जन्म कल्याणक में प्रातः अभिषेक, शांतिधारा पूजन विधान की क्रिया संपन्न हुई
02/18/2022 01:08 PM