Bhopal
मदनमहल स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते 8 गाड़ियों के हाल्ट अस्थाई रूप से वापस लिए गए।:
भोपाल। रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन
पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर मण्डल के मदनमहल स्टेशन पर अप लूप लाइन के निर्माण हेतु प्लेटफॉर्म नम्बर 1 को डिस्मेंटलिंग के लिए बन्द किया जाना है। निर्माण कार्य के दौरान दिनांक 19.02.2022 से 28.02.2022 तक मदनमहल स्टेशन पर 08 गाड़ियों का ठहराव अस्थाई रुप से वापस लेने का निर्णय लिया गया है।
जिसके अनुसार अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12194 जबलपुर-यशवंतपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 19.02.2022 से 26.02.2022 तक, 13201 पटना-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस दिनांक 19.02.2022 से 27.02.2022 तक, 12192 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस दिनांक 20.02.2022 से 28.02.2022 तक, 12160 जबलपुर-नागपुर एक्सप्रेस दिनांक 20.02.2022 से 28.02.2022 तक, 18234 बिलासपुर-इंदौर एक्सप्रेस दिनांक 20.02.2022 से 28.02.2022 तक, 22192 जबलपुर-इंदौर एक्सप्रेस दिनांक 20.02.2022 से 28.02.2022 तक, 12853 दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस दिनांक 19.02.2022 से 27.02.2022 तक, 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस दिनांक 20.02.2022 से 28.02.2022 तक मदनमहल स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
02/18/2022 12:57 PM